
उत्तर प्रदेश में आसमानी बिजली ने कहर बरपाया है। राज्य में आसमानी बिजली गिरने से 35 लोगों की मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक, बिजली गिरने से हमीरपुर में 3, फतहेपुर में 7, रायबरेली में 2, कानपुर में 7, झांसी में 5, चित्रकूट में 1 और जालौन में 4 लोगों की जान चली गई है। योगी सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। इससे पहले 24 और 25 जून को आसमानी बिजली गिरने से 17 लोगों की जान चली गई थी।
Published: 21 Jul 2019, 7:59 AM IST
मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सिहोर जिले में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम नाली और शौचालय साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने हैं। उन्होंने कहा कि हम जिस काम के लिए बनाए गए हैं वो काम हम ईमानदारी से करेंगे।
Published: 21 Jul 2019, 7:59 AM IST
असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने आज बोकाखाट में बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने से लोगों से मुलाकात की।
Published: 21 Jul 2019, 7:59 AM IST
दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कई बड़े नेता निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
Published: 21 Jul 2019, 7:59 AM IST
कांग्रेस मुख्यालय से शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर निगम बोध घाट पहुंच गया है। राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जा रही है। कई बड़े नेता निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
Published: 21 Jul 2019, 7:59 AM IST
सोनभद्र नरंसहार में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा मुआवजे के ऐलान के बाद कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट कर कहा, “उम्भा गांव के पीड़ितों की आवाज का जब कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं, न्यायपसंद लोगों ने साथ दिया तब उप्र सरकार को भी लगा कोई गम्भीर घटना घटी है। आज जो घोषणाएं की गईं हैं उनपर जल्द अमल हो। आदिवासियों को जमीन का मालिकाना हक मिले और सबसे जरूरी कि गांव के लोगों को पूरी सुरक्षा हो।”
Published: 21 Jul 2019, 7:59 AM IST
कांग्रेस मुख्यालय से शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर निगम बोध घाट पहुंच गया है। थोड़ी देर में उनका अंतिम संस्कार होगा। कई बड़े नेता निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
Published: 21 Jul 2019, 7:59 AM IST
कांग्रेस मुख्यालय से शीला दीक्षित की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Published: 21 Jul 2019, 7:59 AM IST
वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। 3 अगस्त से शुरू होने वाले दौरे के लिए मुंबई में बीबीसीसीआई चयन समिति की बैठक हुई। इसके बाद टीम का ऐलान कर दिया गया। टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ऋषभ पंत को शामिल किया गया है।
Published: 21 Jul 2019, 7:59 AM IST
मुंबई के कोलाबा में ताजमहल होटल के पास मीरविदर रोड पर चर्चिल चैंबर इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लग गई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। ऐग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
Published: 21 Jul 2019, 7:59 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “लोकसभा चुनावों में उन्होंने (बीजेपी) धोखे से जीत लिया। ईवीएम, सीआरपीएफ और केंद्रीय पुलिस और चुनाव आयोग का उपयोग करके उन्हें सिर्फ 18 सीटें मिलीं। कुछ सीटें हासिल करके वे हमारे पार्टी कार्यालयों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और हमारे लोगों की पिटाई कर रहे हैं।”
Published: 21 Jul 2019, 7:59 AM IST
बीएसपी विधायक एन महेश कि मैं मायावती जी के निर्देशानुसार कल कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में हिस्सा नहीं लूंगा।
Published: 21 Jul 2019, 7:59 AM IST
श्रद्धांजलि देने के बाद सोनिया ने कहा कि शीला दीक्षित मेरे लिए बहुत बड़ा सहारा थी। वह मेरी बड़ी बहन और एक दोस्त की तरह थीं। कांग्रेस पार्टी के लिए यह एक बड़ी क्षति है। मैं उन्हें हमेशा याद रखूंगा।
Published: 21 Jul 2019, 7:59 AM IST
दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जा रहा। कांग्रेस मुख्यालय से अंतिम यात्रा शुरू होगी। 2.30 बजे निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Published: 21 Jul 2019, 7:59 AM IST
पाकिस्तान के डेरा स्माइल खां में आत्मघाती हमला है। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हो गए हैं।
Published: 21 Jul 2019, 7:59 AM IST
तेलंगाना में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नालगोंडा जिले के नामपल्ली में एक व्यक्ति ने बहस के बाद अपने चचेरे भाई की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मृतक का कटा हुआ सिर लेकर नामपल्ली पुलिस थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।
Published: 21 Jul 2019, 7:59 AM IST
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज दोपहर करीब 2.30 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। उससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय में करीब 12.15 बजे रखा जाएगा।
शीला दीक्षित ने 81 साल की उम्र में शनिवार को एस्कॉर्ट अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। वे कुछ वक्त से बीमार चल रही थीं। उन्हें एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को करीब 3.55 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।
Published: 21 Jul 2019, 7:59 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 21 Jul 2019, 7:59 AM IST