
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा है कि चर्च पर हमले के बारे में चेतावनी देने वाली खुफिया रिपोर्ट्स के बारे में उन्हें नहीं बताया गया था। रायटर्स के मुताबिक इसके बाद श्रीलंका के रक्षा प्रमुखों को अगले 24 घंटे में बदला जा सकता है।
केंद्र सरकार द्वारा वरिष्ठता को नजरअंदाज कर खुद से जूनियर करमबीर सिंह को नौसेना प्रमुख नियुक्त किए जाने के खिलाफ नौसेना के वरिष्ठतम वाइस एडमिरल विमल वर्मा ने एक बार फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
बता दें कि नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा 30 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं और उनेक बाद वर्मा के वरिष्ठ होने के बावजूद सरकार ने वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। वाइस एडमिरल विमल वर्मा को 1979 में नौसेना में कमीशन मिला था, जबकि वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को 1980 में कमीशन मिला था और वह वर्मा से लगभग 6 महीने कनिष्ठ हैं।
वाइस एडमिरल विमल वर्मा पूर्व एडमिरल निर्मल वर्मा के भाई हैं। एडमिरल निर्मल वर्मा 2009 से 2012 के बीच नौसेना प्रमुख रहे थे।
सऊदी अरब ने आतंकवाद से जुड़े विभिन्न आरोपों में मंगलवार को 37 नागरिकों को मौत की सजा दी है। सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि जिन लोगों को सजाए मौत दी गई, उन पर चरमपंथी विचारधारा अपनाने, आतंकवादी संगठन बनाने, सांप्रदायिक संघर्ष भड़काने के साथ ही सैन्य ठिकानों पर हमला करने के आरोप थे।
वहां की सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार मंत्रालय का कहना है कि सजा पाने वालों पर देश के हितों के खिलाफ "देशद्रोहियों" के साथ सहयोग करने के भी आरोप थे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 23 Apr 2019, 7:12 PM IST