इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के नेता अशोक अरोड़ा, सुभाष गोयल, प्रदीप चौधरी, गगनजीत संधू और हरियाणा के निर्दलीय विधायक जय प्रकाश, ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के महासचिव गुलाम नबी आज़ाद की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के NRC लागू किए जाने वाले बयान पर पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा, 'मुख्यमंत्री ने जो भी कहा, वह कानून है। विदेशियों को यहां से जाना होगा। सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि विदेशियों की पहचान करे।
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
धर्मशाला में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला पहला टी-20 मुकाबला बारिश के भेंट चढ़ गया है। बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द करना पड़ा। दोनों टीम अपना अगला मुकाबला 18 सितंबर को खेलेंगी।
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
राजस्थान के कोटा और झालावाड़ में बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राज्य प्रशासन द्वारा भारतीय सेना के सप्त शक्ति कमान के बाढ़ राहत स्तंभों को बुलाया गया। बाढ़ के हालातों को देखते हुए झालावाड़ के सभी स्कूलों को सोमवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है।
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने असम की तरह हरियाणा में भी NRC लागू करने का ऐलान किया है। बता दें कि असम में पिछले दिनों जारी हुई NRC की फाइनल लिस्ट में 19 लाख से ज्यादा लोगों को बाहर किया गया था।
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
आंध्र प्रदेश में 11 लोगों की डूबने से हुई मौत पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘पूर्वी गोदावरी में एक नाव के के बाद मरने वालों के के खबर सुनकर मुझे बहुत दुःख हुआ। मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।’ हादसे की जगह पर फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
आंध्र प्रदेश के देवीपटनम के गोदावरी नदी में हुए नाव हादसे में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। अब तक 23 लोगों को बचाया जा सका है। नाव में 61 लोग सवार थे। लापता लोगों को ढूंढने के लिए बड़े स्तर पर राहत और बचाव का अभियान चलाया जा रहा है।
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “बीजेपी की विचारधारा देश को आर्थिक मंदी में रखना है, और साथ ही अपने एजेंडे पर काम करना है।”
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
आंध्र प्रदेश के देवीपटनम नाव डूबने के बाद सीएम जगनमोहन रेड्डी ने जिले के सभी उपलब्ध मंत्रियों को घटनास्थल पर बचाव कार्यों की निगरानी करने का आदेश दिया है। नाव में 61 लोगों सवार थे। सीएम उन्होंने अधिकारियों को इस क्षेत्र में सभी नौका विहार सेवाओं को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया है।
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
आंध्र प्रदेश के देवीपटनम में बड़ा हादसा हुआ है। गोदावरी नदी में नाव पलटने से 5 लोगों की डूबकर मौत हो गई है। वहीं 30 लोगों के लापता होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। राहत और बचाव का काम जारी है।
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
हाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने कहा, “हमने 10 सीटों की मांग की है, आरपीआई, बीजेपी और शिवसेना के साथ रहेगी और कम से कम 240 सीटों के साथ सुरक्षित होगी।”
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा, “देश में छाई आर्थिक मंदी आदि की गंभीर समस्या के सम्बंध में केन्द्रीय मंत्रियों के अलग-अलग हास्यास्पद बयानों के बाद अब देश व खासकर उत्तर भारतीयों की बेरोजगारी दूर करने के बजाए यह कहना कि रोजगार की कमी नहीं बल्कि योग्यता की कमी है, अति-शर्मनाक है जिसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।”
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
प्रयागराज के कोरव इलाके में अचानक विस्फोट हो गया। धमाके में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। खबरों के मुतबाकि, एक घर में पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था, जहां धमाका हो गया।
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
प्रयागराज के निचले इलाकों पानी भर गया है। गंगा और यमुना दोनों ही नदियां यहां पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
तमिलनाडू में एक घर से तीन फीट लंबा कोबरा सांप पकड़ा गया है। वन विभाग की टीम ने पकड़ने के बाद उसे जंगल में छड़ो दिया।
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
केंद्रीय रोजगार मंत्री संतोष गंगवार के बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मंत्रीजी, 5 साल से ज्यादा आपकी सरकार है। नौकरियां पैदा नहीं हुईं। जो नौकरियां थीं, वो सरकार द्वारा लाई आर्थिक मंदी के चलते छिन रही हैं। नौजवान रास्ता देख रहे हैं कि सरकार कुछ अच्छा करे। आप उत्तर भारतीयों का अपमान करके बच निकलना चाहते हैं। ये नहीं चलेगा।”
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
देश में छाई मंदी के चलते पिछले कुछ महीनों में लाखों युवा रोजगार खो चुका हैं। रोजगार नहीं मिलने से युवा परेशान हैं। वहीं केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने बेरोजगार युवाओं के जख्म पर नमक छिड़कने जैसा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “देश में नौकरियों की कमी नहीं है, हमारे उत्तर भारत के लोगों में योग्यता की कमी है। यहां नौकरी के लिए रिक्रूट करने आने वाले अधिकारी बताते हैं कि उन्हें जिस पद के लिए लोग चाहिए। उनमें वह योग्यता नहीं है।”
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
मध्य प्रदेश के नीमच में भारी बारिश के बाद लोगों का बुरा हाल है। नीमच मे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लोगों के घरे में पानी भर गया है। आलम यह है कि सड़क पर खड़े ट्रक तक डूब गए हैं।
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
मुंबई में एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने कहा, “मैंने पाकिस्तान का दौरा किया है और वहां मेरी मेहमान नवाजी की गई। पाकिस्तानियों का मानना है कि भले ही वे अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए भारत नहीं जा सकते, लेकिन वे एक भारतीय को अपने रिश्तेदारों के रूप में मानते हैं।”
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के ग्यारपट्टी गांव में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं।
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
ओडिशा के नंदनकानन में कथित रूप से हर्पीस वायरस के संक्रमण के कारण एक 10 वर्षीय हाथी चंदन की आज मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। भुवनेश्वर के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में पशु चिकित्सकों द्वारा हाथी का इलाज किया जा रहा था।
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको की दो बड़ी रिफाइनरी पर यमन के हूती विद्रोहियों ने शनिवार को ड्रोन से हमला कर दिया। हमले के बाद इन दोनों जगहों पर तेल उत्पादन अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। सऊदी के ऊर्जा मंत्री ने बताया कि इस एहतियाती रोक के चलते देश का तेल उत्पादन आधा हो गया है। हमलों की वजह से प्रतिदिन 57 लाख बैरल कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के उत्पादन पर असर पड़ा है।
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
झारखंड के जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना इलाके में शनिवार को बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। सिदगोड़ा के थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
कांग्रेस पार्टी ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा की है।समिति की अध्यक्षता मधुसूदन मिस्त्री करेंगे।
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के सतरिख थाना इलाके में एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। स्कूल के मैनेजर के अनुसार, स्कूल की दीवार पर एक पत्र चिपका मिला, जिसमें लिखा था, “मैं मसूद अजहर यह सूचित कर रहा हूं कि स्कूल में बम 'लगा दिया गया है और उसका रिमोट मेरे हाथ में है। 16 सितंबर को 15 लाख रुपये लेकर लखनऊ के पास इंदिरा नहर से 100 मीटर दूरी पर पहुंच जाना। वहां मेरा आदमी मिलेगा। कोई होशियारी की तो ध्यान रखना बम का रिमोट मेरे हाथ में है।”
पत्र मिलने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल के मैनजर ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने पुलिस ने पूरा स्कूल छान मारा लेकिन कोई भी बम नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि यह काम किसी शरारती तत्व का लगता है। केस दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 15 Sep 2019, 8:04 AM IST