मोदी सरकार के बैंकों के विलय के फैसले से देश के बैंक अधिकारी भी नाराज हैं। इसके विरोध में देश भर के 4 लाख बैंक अधिकारियों का नेतृत्व करने वाले बैंक अधिकारियों के चार संगठनों ने दो दिन 26 और 27 सितंबर को हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इस पैसले की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ के तमिलनाडु इकाई के सेक्रेटरी आर सेकरन ने कहा कि हड़ताल का मकसद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय का विरोध करना है, क्योंकि यह आम जनता के खिलाफ है।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
दिल्ली से विजयवाड़ा जा रही एयर इंडिया की उड़ान AI-467 को हवा में भारी तूफान से काफी नुकसान हुआ है। उड़ान के दौरान तेज आंधी की वजह से चालक दल को चोटें आई हैं। घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। एयर इंडिया ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
अमेरिका के टेक्सास में 22 सितंबर को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के #HowdyModi कार्यक्रम के लिए ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। टेक्सास इंडिया फोरम द्वारा आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी शामिल होंगे।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
अयोध्या जमीन विवाद मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व यूपी सीएम और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को 27 सितंबर को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
पश्चिम बंगाल के अलीपुर की अदालत ने कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
भारत के पुरुष मुक्केबाज अमित पंघल शनिवार को यहां जारी विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के 52 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में हार कर रजत पदक तक ही सीमित रह गए। रियो ओलम्पिक-2016 में स्वर्ण जीतने वाले उज्बेकिस्तान के शाखोबिदीन जोइरोव ने अमित को कड़े मुकाबले में 5-0 हराया। हालांकि यह विश्व चैम्पियनशिप में भारत के पुरुष मुक्केबाजों का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
अफगानिस्तान के परवान में आईईडी ब्लास्ट में 1 की मौत और 11 लोग घायल होने की खबर है। स्थानीय गृह मंत्रालय ने तालिबान पर हमले का आरोप लगाया है। हालांकि इम आरोपों पर तालिबान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
भारत के अगले अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ को लेकर इसरो चीफ के सिवान ने कहा, “कुछ सवाल हैं सवाल हैं कि किस तरह से गगनयान उपयोगी होने जा रहा है? गगनयान भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश की विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षमता को बढ़ावा देगा। दिसंबर 2020 तक हम मानव अंतरिक्ष विमान का पहला मानवरहित मिशन करने जा रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “दूसरे मानवरहित मानव अंतरिक्ष विमान के लिए हम जुलाई 2021 तक का लक्ष्य रख रहे हैं। दिसंबर 2021 तक पहले भारतीय को हमारे अपने रॉकेट द्वारा अंतरिक्ष में ले जाया जाएगा। यह हमारा लक्ष्य है, इसरो में हर कोई उस पर काम कर रहा है।”
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
अभिनेता रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय को 92वें अकादमी पुरस्कार में अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म वर्ग में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर चयनित किया गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) ने शनिवार को इसकी घोषणा की।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में डेंगू का कहर फैलने लगा है। बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के वायरोलॉजी लैब के अधिकारियों के अनुसार यहां आने वाले 298 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा भी राज्य के अन्य हिस्सों में डेंगू के मरीज मिले हैं। पीएमसीएच के वायरोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ़ सच्चिदानंद कुमार ने शनिवार को बताया कि 20 सितंबर तक कुल 298 मरीजों में डेंगू के लक्षण की पुष्टि हो चुकी है। पटना शहर में अब तक कुल 202 डेंगू के मरीज पाए गए हैं।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
वाराणसी में गंगा नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी से शहर के निचले इलाकों के इमारतें जलमग्न हो गई हैं। बुनकरों की मशीनें भी पानी में डूब गई हैं, बुनकर कहते हैं, “हम नहीं जानते कि यह कब तक जारी रहेगा। इन मशीनों को साफ करने में कई महीने लगेंगे। हमें नुकसान होगा।”
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने आर्थिक मार झेल रहे पाकिस्तान को 18 करोड़ रुपये की चपत लगा दी है। पाकिस्तान की एक ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि विमानों ने 82 बार बिना किसी पैसेंजर के उड़ानें भरी थीं। इससे पाकिस्तान सरकार को 18 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
भारत के युवा पहलवान दीपक पुनिया ने शनिवार को यहां जारी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के 86 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। दीपक ने सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टेफन सेइचमुथ को 8-2 से मात दे फाइनल में जगह बनाई। दीपक के पास भारत के लिए इतिहास रचने का मौका है। फाइनल में उनका सामना ईरान के हसन याजदानिचाराटी से होगा। अगर दीपक फाइनल जीत जाते हैं तो वह विश्व चैम्पियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार ने 2010 में मास्को में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। दीपक पहले ही ओलम्पिक कोटा हासिल कर चुके हैं। पहला राउंड काफी कड़ा रहा। दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया। लेकिन अपने दूसरे राउंड में हमेशा से अच्छा करने वाले दीपक ने यहां टेकडाउन से लगातार अंक ले फाइनल में प्रवेश किया।दीपक ने हाल ही में जूनियर विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
जम्मू-कश्मीर के मेंढर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की नापाक हरकतों का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने आज से पहले बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
पंजाब में आगामी उपचुनावों पर राज्य के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, “लोग एक बार फिर कांग्रेस को चुनेंगे। राज्य में पिछले ढाई साल में यह साबित हुआ है कि एक मात्र कांग्रेस पार्टी की ही सरकार है जो विकास को सुनिश्चित करेगी।”
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों ने एक यात्री को पकड़ा है। यात्री के बैग से 2 किलोग्राम संदिग्ध क्रिस्टल जैसे मादक पदार्थ बरामद किया गया है। आरोपी को नारकोटिक ब्यूरो को सौंप दिया गया है।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
पश्चिम बंगाल की अलीपुर कोर्ट ने कोलकाता पुलिस के पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
राजस्थान में श्रीगंगानगर-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के 2 किलीमीटर के दायरे में स्थित क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। यह आदेश जिला कलेक्टर शिव प्रसाद नकाते ने जारी किया है। यह आदेश 15 नवंबर, 2019 शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक प्रभावी रहेगा।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
दिल्ली के कैब ड्राइवरों का कहना है कि प्राथमिक चिकित्सा किट में कंडोम नहीं रखने पर चालान काटा जा रहा है। ऐसे में वे प्राथमिक चिकित्सा किट में कोंडोम लेकर चल रहे हैं। एक ड्राइवर ने कहा, "हमने कभी कारण नहीं पूछा, लेकिन प्राथमिक चिकित्सा किट में कंडोम के बिना पाए जाने पर हम चालान काट दिया जाता है।।"
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
तमिलनाडु में टीडीपी के वरिष्ठ नेता और चित्तूर के पूर्व सांसद एन शिवा प्रसाद का आज चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
दीपक पुनिया विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में सेमीफाइनल तक पहुंचने के बाद पुरुषों के 86 किलोग्राम वर्ग में ओलंपिक कोटा जीता है। उन्होंने 3-6 से पीछे चलकर कोलंबिया के कार्लोस इजकिएर्डो को 7-6 से हराया। भारत ने इस चैम्पियनशिप से 4 ओलंपिक कोटा जीते हैं।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
राहुल अवारे ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों के 61 किलोग्राम वर्ग में सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। राहुल ने पूर्व एशियाई चैंपियन रासुल के खिलाफ 10-7 से जीत दज की।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
दिल्ली में एसडीएम कोतवाली गौरव सहानी के नेतृत्व में जामा मस्जिद के पास मीना बाजार में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
पोर्ट ब्लेयर में भारतीय तटरक्षक दल के अंडमान और निकोबार प्रभारी महानिरीक्षक मनेश पाठक के नेतृत्व में 1,160 किलोग्राम वजन के केटामाइन दवा के पैकेट्स जब्त किए गए हैं। इसकी कीमत 300 करोड़ रुपये बताई जा रही है। साथ ही पुलिस ने 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अफसरों से मिलने के बाद किसानों ने अपना धरना खत्म कर दिया है। किसानों ने दावा किया है कि उनकी पांच मांगें मान ली गई हैं। गौरतलब है कि गन्ना बकाया राशि समेत करीब 15 मांगों को लेकर किसानों ने नोएडा से दिल्ली के लिए कूच किया था। इस दौरान पुलिस ने उन्हें दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर रोक लिया था। किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्रालय के अफसरों से मिलने गया था। इस मुलाकात के बाद किसानों धरना खत्म करने का ऐलान किया है। किसानों का प्रतिनिधिमंडल 10 दिन बाद पीएम मोदी से मुलाकात करेगा।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कर्नाटक कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। 25 सितंबर को फैसला आएगा।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों के ऐलान पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मैं सभी से अपने वोट डालने की अपील करता हूं। लोकतंत्र में लोग सरकार से सवाल करते हैं और सरकार से उम्मीदें रखते हैं, लेकिन वोट देने वाले लोगों को ऐसा करने का नैतिक अधिकार है।”
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलों के निष्कर्ष के बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कर्नाटक कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पार्टी मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर रहे हैं। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और अनुराग ठाकुर भी मौजूद हैं।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव की तारीखों के ऐलान का कांग्रेस पार्टी ने स्वागात किया है। साथ ही झारखंड में इन दोनों राज्यों के साथ चुनाव नहीं कराने पर सवाल खड़े किए हैं। दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस से बात करते हुए पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि मोदी सरकार ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की बात करती है, लेकिन महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ सरकार ने झारखंड में चुनाव कराने का फैसला नहीं लिया।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हमेशा की तरह इस बार भी कांग्रेस पार्टी चुनाव में उन मुद्दों को उठाएगी, जिनसे मोदी सरकार ध्यान भटकाती रहती है। पवन खेड़ा ने कहा कि जिस वक्त चुनाव के तारीखों की घोषणा हो रही थी उस वक्त दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर गन्ना किसान बकाया राशि के लिए धरने पर बैठे थे, लेकिन सरकार के कान में जू तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि किसानों का हजारों करोड़ रुपये का बकाया है। पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को चुनाव में उठाएगी। पवन खेड़ा ने कहा कि पिछले तीन महीने में 15 लाख नौकरियां गई हैं। 20 लाख करोड़ शेयर बाजार में डूब गए हैं। पिछले तीन से चार महीनों में कई फैक्ट्रियं बंद हुई हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इन मुद्दों को उनकी पार्टी इस चुनाव में मजबूती से उठाएगी।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हिरायाणा में शिक्षकों पर डंडे बरसाए जाए रहै हैं, उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत बेहद खस्ता है। राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में प्रमुखता से उठाएगी।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
चुनाव आयोग ने कई राज्यों की खाली पड़ी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख घोषित भी की है। अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, मेघालय, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की 64 सीटों पर 21 अक्टूबर को ही उपचुनाव होंगे। इनके नतीजे भी 24 अक्टूबर को ही घोषित किए जाएंगे।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
चुनाव आयोगने महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 21 अक्टूबर दोनों ही राज्यों में एक ही चरण में मतदान होंगे। 24 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को डबल लॉक में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि कोई भी उम्मीदवार और उनके साथी एक निश्चित सुरक्षित दूरी से स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर नजर रख सकते हैं।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि प्रत्याशी के लिए चुनाव में खर्च की अधिकतम सीमा 28 लाख रुपये रखी गई है। उन्होंने बताया कि यह नियम दोनों ही राज्यों में लागू होगा।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि महाराष्ट्र में 8.9 करोड़ मतदाता हैं, जबकि हरियाणा में 1.82 करोड़ वोटर्स हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 1.03 लाख बैलेट यूनिट हैं और महाराष्ट्र में 1.8 लाख बैलेट यूनिट, 1.28 लाख सीयू और 1.39 लाख वीवीपैट मशीनें हैं।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में 2 नवंबर, 9 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में इससे पहले इन राज्यों में चुनाव कराए जाएंगे।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
थोड़ी ही देर में चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस होगी। इस दौरान आयोग महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव की तारीख का ऐलान हो सकता ऐलान है।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
हरियाणा सीएम ने चंडीगढ़ में कहा, “केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (NRC) एक राष्ट्रीय मुद्दा है और इसे हरियाणा समेत राज्यों में लागू किया जाएगा। अन्य देशों के नागरिकों को बिना अनुमति के यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुंवर पाल को ताहिरपुर से गिरफ्तार किया है और उसके पास से 5 अवैध हथियार और 500 कारतूस जब्त किए हैं।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
बिहार के बेतिया के नौतन इलाके में एक घर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और चार लोग घायल हो गए हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
भुवनेश्वर में शुक्रवार को नंदकरणन चिड़ियाघर में एक हाथी गौरी की कथित तौर पर दाद वायरस के संक्रमण के कारण मौत हो गई।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा, “चंद्रयान -2 ऑर्बिटर बहुत अच्छा कर रहा है। ऑर्बिटर में 8 इंस्ट्रूमेंट्स होते हैं और प्रत्येक इंस्ट्रूमेंट वही करता है जो उसका मतलब होता है। लैंडर के बावजूद, हम इसके साथ संचार स्थापित करने में सक्षम नहीं हैं। हमारी अगली प्राथमिकता गगनयान मिशन है।”
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
गन्ने की फसल के बकाया भुगतान और कर्जमाफी समेत कई मांगों को लेकर किसान नोएडा से धीरे-धीरे दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड्स लगा रखे हैं। गाजीपुर के पास दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर ईस्ट रेंज-दिल्ली के ज्वाइंट सीपी ने कहा, “हम यूपी पुलिस के साथ कोऑडिनेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान रास्ते में हैं।”
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
जम्मू-कश्मीर में समीम पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना लगातार सीजफाकर का उल्लंघन कर रही है। पुंछ जिले में सीमा के पास पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन है।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
राष्ट्रपति द्वारा मुख्य न्यायाधीश वीके ताहिलरमानी के इस्तीफे को स्वीकार करने के बाद जस्टिस विनीत कोठारी को मद्रास हाई कोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
उत्तराखंड के देहरादून में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत के मामले में एएसपी ने इंस्पेक्टर शिशुपाल सिंह नेगी को निलंबित कर दिया है। शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई थी और लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी कुछ लोगों की हालत गंभीर है।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
चुनाव आयोग ने दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। महाराष्ट्र और हरियाणा में आज विधानसभा चुनावों का ऐलान हो सकता है।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
हजारों किसानों ने नोएडा के सेक्टर-69 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर से दिल्ली की ओर कूच कर दिया है। अनपी मांगों को लेकर किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं दिल्ली के लोगों को आज जाम का सामना करना पड़ सकता है।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
हजारों किसान आज अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की ओर कूच करेंगे। भारतीय किसान संगठन के बैनर तले यह यात्रा नोएडा से थोड़ी देर में दिल्ली की ओर रवाना होगी। संगठन के नेता का कहना है कि वे अपने अधिकार मांग रहे हैं। किसानों की पदयात्रा के मद्देनजर नोएडा प्रशासन सतर्क है। वहीं दिल्ली के लोगों को जाम से जूझना पड़ सकता है। किसान फिलहाल सेक्टर-69 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में रुके हैं।
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 21 Sep 2019, 7:45 AM IST