हालात

पटना में सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे गेस्ट शिक्षकों पर लाठीचार्ज, नौकरी से निकाले जाने का कर रहे थे विरोध

अतिथि शिक्षक पिछले 6 साल से उच्च माध्यमिक स्कूल में पढ़ा रहे थे। लेकिन अब नीतीश सरकार ने 31 मार्च से उन्हें सेवा मुक्त कर दिया है। शिक्षा विभाग का कहना है कि नियमित शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, इसलिए अब अतिथि शिक्षक की आवश्यकता नहीं है।

पटना में सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे गेस्ट शिक्षकों पर लाठीचार्ज, नौकरी से निकाले जाने का कर रहे थे विरोध
पटना में सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे गेस्ट शिक्षकों पर लाठीचार्ज, नौकरी से निकाले जाने का कर रहे थे विरोध फोटोः IANS

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे अतिथि शिक्षकों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया और उन्हें खदेड़ दिया। नौकरी से निकाले जाने के विरोध में अतिथि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सीएम आवास के बाहर धरना प्रदर्शन करने पहुंचे थे। पुलिस ने पहले तो आंदोलकारी अतिथि शिक्षकों को समझा-बुझाकर वापस जाने को कहा, लेकिन शिक्षकों के पीछे नहीं हटने पर पुलिस ने बल प्रयोग किया।

अतिथि शिक्षकों का कहना है कि हमने लगभग 6 सालों तक विद्यालय में अपनी सेवाएं दी। अब हमारी सेवा को समाप्त कर दिया गया है। हमारी संख्या 4257 है, जब राज्य में शिक्षकों की कमी थी तब हमारी नियुक्ति की गई और अब एक झटके में बाहर कर दिया गया। हम सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने आए हैं, लेकिन पुलिस हमें ऐसा करने से रोक रही है।

बिहार में अतिथि शिक्षक पिछले 6 साल से उच्च माध्यमिक स्कूल में पढ़ा रहे थे। अब नीतीश सरकार ने गेस्ट शिक्षकों की सेवा पर रोक लगा दी है। शिक्षा विभाग ने उन्हें सेवा मुक्त कर दिया है। 31 मार्च को उनके कार्यकाल का अंतिम दिन था। इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग का कहना है कि क्लास 9वीं, 10वीं के लिए 37947 और 11वीं और 12वीं के लिए 56891 उच्च माध्यमिक स्कूलों में कुल 94738 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, इसलिए अब अतिथि शिक्षक की आवश्यकता नहीं है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए