हालात

राज्यों की शक्तियां लौटाने को कानूनी कार्रवाई जरूरी, यही है एकमात्र समाधान: तमिलनाडु CM स्टालिन

एम के स्टालिन ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में कहा कि किसी राज्य सरकार का केंद्र से अपना वाजिब धन पाने के लिए हमेशा संघर्षरत रहना संघवाद के लिए शुभ संकेत नहीं हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में संघवाद को मज़बूत करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि राज्यों को अतिरिक्त शक्तियां दी जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों में राज्यों की शक्तियों को केंद्र सरकार द्वारा लगातार कम किया जा रहा है, जो संघीय ढांचे के लिए चिंता का विषय है।

स्टालिन ने कहा कि किसी भी राज्य सरकार का अपने वैध वित्तीय अधिकारों और हिस्से के धन के लिए केंद्र से लगातार संघर्षरत रहना लोकतंत्र और संघवाद के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्यों की भूमिका और अधिकारों को ‘पुनः प्राप्त’ करने का समय आ गया है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई ही एकमात्र प्रभावी रास्ता है।

ुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अब वह समय आ गया है जब राज्यों की शक्तियों को वापस लेने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने राज्यों से अपील की कि वे अपने अधिकारों और वित्तीय हिस्सेदारी की रक्षा के लिए एकजुट होकर कानूनी मोर्चा खोलें, ताकि संघीय ढांचे की भावना को बनाए रखा जा सके।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • दतिया: BJP में टिकट न मिलने पर बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने NH-44 किया जाम, पुलिस पर पथराव, SP-ASP समेत 8 जवान घायल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद