हालात

इस राज्य में 50 दिन बाद खुलीं शराब की दुकानें, लंबी कतारों में दिखे लोग

केरल में लॉकडाउन में ढील दिए जाने के पहले ही दिन शराब की दुकानों के बाहर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। गुरुवार सुबह से ही लोगों ने दुकानों के आगे भीड़ लगाना शुरू कर दिया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

केरल में लॉकडाउन में ढील दिए जाने के पहले ही दिन शराब की दुकानों के बाहर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। गुरुवार सुबह से ही लोगों ने दुकानों के आगे भीड़ लगाना शुरू कर दिया। यहां राज्य द्वारा संचालित बेवको के 301 आउटलेट के माध्यम से शराब की बिक्री होगी। इसके अलावा, 576 बार और 291 वाइन शॉप को भी बिक्री की अनुमति दी गई है। यहां रिटेल आउटलेट्स टेक अवे के लिए सुबह नौ बजे से लेकर 11 बजे तक खुले रहेंगे।

26 अप्रैल को अचानक से यह फैसला आया था कि अगली सूचना तक शराब की कोई भी दुकान नहीं खोली जाएगी। इससे लोगों में काफी गुस्सा था क्योंकि उन्हें दुकानों के बंद होने की भनक तक नहीं लगी थी। इसके बाद जब मीडिया में इस तरह की खबरें आने लगी थीं कि पिनाराई विजयन की नई सरकार शराब की होम डिलीवरी पर विचार कर सकती है, तो शराब प्रेमियों के मन में उत्साह का संचार हुआ था। लेकिन राज्य के आबकारी मंत्री एम.वी. गोविंदन ने पिछले महीने इससे इंकार कर दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने पर शास्त्री-गावस्कर और रहाणे ने जताई नाराजगी और निकोल्स के कायल हुए निकोल्स

  • ,
  • तमिलनाडु चुनाव में स्टालिन को हराने वाले टीवीके विधायक वीएस बाबू का निधन, दो महीने से अस्पताल में थे भर्ती

  • ,
  • इंदिरा गांधी की जयंती पर सोनिया गांधी ने शेयर की 'आयरन लेडी' के साथ जुड़ी अपनी यादें, प्रियंका ने दादी के साहस को सराहा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • इंदिरा गांधी की जयंती पर भावुक हुए राहुल गांधी, लिखा- 'दादी असाधारण, निडर और दृढ़ निश्चयी थीं'