डीएमके ने लोकसभा चुनावों के लिए 20 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिन लोगों को टिकट दिए गए हैं उनमें कनिमोझी, पूर्व मंत्री दयानिधि मारन और ए राजा के नाम भी शामिल हैं।
Published: 17 Mar 2019, 9:27 AM IST
राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना इस बार लोकसभा चुनावनहीं लड़ेगी। पार्टी ने बयान जारी कर इस बात की घोषणा की है।
Published: 17 Mar 2019, 9:27 AM IST
आंध्र प्रदेश और अरुणाचल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए 123 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। वहीं अरुणाचल विधानसभा के लिए 54 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।
Published: 17 Mar 2019, 9:27 AM IST
लोकसभा चुनाव को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर बीजेपी की घोषणापत्र समिति की बैठक हो रही है।
Published: 17 Mar 2019, 9:27 AM IST
राज बब्बर ने कहा, “महान दल के साथ हमारा गठबंधन है, लेकिन वह लोकसभा का चुनाव हमारे चुनाव चिन्ह पर लड़ना चाहते हैं। पार्टी आलाकमा इस पर फैसला लेगा। हमने जन अधिक्कार पार्टी के साथ 7 सीटों पर गठबंधन किया है। उनमें से जन अधिकार पार्टी 5 पर लड़ेगी और हम 2 पर लड़ेंगे।”
Published: 17 Mar 2019, 9:27 AM IST
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने एसपी, बीएसपी और आरएलडी गठबंधन के लिए 7 सीटें छोड़ दी हैं।
राज बब्बर ने कहा, “कांग्रेस मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद, अखिलेश यादव की सीट (अगर चुनाव लड़ते हैं तो), मायावती की सीट (अगर चुनाव लड़ती हैं तो), अजित सिंह और जयंत चौधरी की सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारेगी। उन्होंने कहा कि कृष्णा पटेल की अपना दल को गोंडा और पीलीभीत की सीट दी गई है।”
Published: 17 Mar 2019, 9:27 AM IST
बिहार में बीजेपी-जेडीयू के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। राज्य की 40 सीटों में से 17 सीटों पर जेडीयू चुनाव लड़ेगी। इसमें भागलपुर, मुंगेर, गोपालगंज, सिवान, बांका, काराकाट, वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, नालंदा, जहानाबाद और गया शामिल हैं।
Published: 17 Mar 2019, 9:27 AM IST
बिहार में इन सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी:
बीजेपी भी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बीजेपी के खाते में बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, छपरा, महाराजगंज, आरा, बक्सर, सासाराम, बेतिया, मोतिहारी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, और औरंगाबाद और अररिया सीट आई हैं। वहीं 6 सीटें एलजेपी के खाते में गई हैं। एलजेपी के खाते में बीजेपी नेता गिरिराज सिंह की सीट नवादा भी चली गई है।
Published: 17 Mar 2019, 9:27 AM IST
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए 7वां उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने पश्चिमी दिल्ली से बीएस जाखड़ को उम्मीदवार बनाया है।
Published: 17 Mar 2019, 9:27 AM IST
पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा ने कहा, “कर्नाटक में हम गठबंधन की सरकार चला रहे हैं। जेडीएस 8 और कांग्रेस 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हम चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करेंगे और बीजेपी को कम से कम सीटें मिलें यही हमारी कोशिश होगी।”
Published: 17 Mar 2019, 9:27 AM IST
उत्तर प्रदेश में गंगा यात्रा से पहले प्रियंका गांधी ने एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि मेरी जिम्मेदारी आप सबके साथ मिलकर यूपी की राजनीति को बदलने की है। मैं जल मार्ग, बस, ट्रेन, पदयात्रा-सभी सादनों के जरिए आपसे संपर्क करूंगी।
Published: 17 Mar 2019, 9:27 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चार दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे के तहते लखनऊ पहुंच गई हैं। लखनऊ में वे आज पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी। खबरों के मुताबिक, इस बैठक में पार्टी के पूर्व विधायक और सांसद शामिल होंगे।
Published: 17 Mar 2019, 9:27 AM IST
लोकसभा चुनाव को लेकर आज कई राज्यों में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक होगी। इनमें उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु शामिल हैं। इन राज्यों के नेताओं के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद 18 मार्च चुनाव समिति की बैठक होगी।
Published: 17 Mar 2019, 9:27 AM IST
कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जार कर दी है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 7, केरल की 12, छत्तीसगढ़ की 5, अरुणाचल प्रदेश की 2 और अंडमान-निकोबार की 1 सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। सूची में शशि थरूर का भी नाम है। वे केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। शशि थरूर यहां से पार्टी के मौजूदा सांसद हैं।
Published: 17 Mar 2019, 9:27 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज से चार दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर रहेंगी। यूपी दौरे के पहले दिन यानी आज लखनऊ में प्रियंका गांधी पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी। खबरों के मुताबिक, इस बैठक में पार्टी के पूर्व विधायक और सांसद शामिल होंगे। प्रियंका गांधी के पास पूर्व यूपी का प्रभार है।
Published: 17 Mar 2019, 9:27 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 17 Mar 2019, 9:27 AM IST