हालात

झेलम एक्सप्रेस में बम की सूचना, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, जांच के बाद हिरासत में एक व्यक्ति

झेलम एक्सप्रेस की सर्चिंग में लगभग आधे घंटे का समय लगा और उसके बाद गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

 पुणे से जम्मू तवी जाने वाली झेलम एक्सप्रेस में बम की सूचना पर गाड़ी को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर रोक कर सर्चिंग की गई। आरपीएफ ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, झेलम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली थी। किसी यात्री ने सूचना दी कि गाड़ी के एस-9 कोच में संदिग्ध वस्तु रखी है।

इस सूचना के आधार पर रानी कमलापति स्टेशन पर गाड़ी को रोका गया और आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने तलाशी ली। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। ट्रेन के अंदर कुछ भी नहीं मिला।

झेलम एक्सप्रेस की सर्चिंग में लगभग आधे घंटे का समय लगा और उसके बाद गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया।

आरपीएफ ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिसकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं बताई जा रही है। उससे पूछताछ की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन

  • ,
  • आज इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ युवाओं से करेंगे संवाद

  • ,
  • भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन, 30 दिन के भीतर होगा लागू

  • ,
  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!