हालात

उत्तर प्रदेश में चुनावी दौरे पर प्रियंका गांधी, अमेठी और रायबरेली में करेंगी जनसंपर्क

पूर्वी यूपी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंच चुकी हैं। प्रियंका गांधी तीन दिन के यूपी दौरे पर है। प्रियंका गांधी यहां से अमेठी और उसके बाद रायबरेली जाएंगी।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार से उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर हैं। प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंच गई हैं और वह यहां से अमेठी के लिए रवाना होंगी। इसके बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा करेंगी फिर शुक्रवार को वह अयोध्या जाएंगी।

Published: undefined

प्रियंका बुधवार सुबह 10.20 बजे लखनऊ हवाईअड्डा पहुंचेंगी। यहां 10 मिनट रुककर अमेठी के लिए रवाना हो जाएगीं। वे जगदीशपुर और इन्हौना होते हुए करीब 1.30 बजे मुसाफिरखाना स्थित एएच इंटर कॉलेज पहुंचेंगी जहां वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। रात्रि विश्राम के लिए रात आठ बजे वे वहां से रायबरेली स्थित भूयेमऊ गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो जाएंगी। गुरुवार को इसी गेस्ट हाउस में दिनभर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी और रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगी।

शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे भूयेमऊ गेस्ट हाउस से कुमारगंज होते हुए फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र का दौरा करेंगी। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक जारी रहेगा। प्रियंका शाम सात बजे फैजाबाद से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। जहां से रात 9.50 बजे दिल्ली चली जाएंगी।

गौरतलब है कि पहले प्रियंका गांधी को ट्रेन से अयोध्या आकर रोड शो करना था। लेकिन अब उनके कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined