हालात

लोकसभा चुनावः 5वें चरण में 49 सीट पर 5 बजे तक 56.68% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा, महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग

आज उत्तर प्रदेश की 14 सीट पर भी शाम पांच बजे तक औसतन 55.80 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चरण में प्रदेश में बीजेपी के दिग्गज नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी समेत 5 केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

5वें चरण में 49 सीट पर 5 बजे तक 56.68% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा, महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग
5वें चरण में 49 सीट पर 5 बजे तक 56.68% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा, महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग फोटोः IANS

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 56.68 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 73 फीसदी जबकि सबसे कम महाराष्ट्र में 48.66 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

मतदान के राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 73 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं, सबसे कम मतदान महाराष्ट्र में दर्ज किया गया है, जहां शाम 5 बजे तक 48.66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना वोट डाला। यहां के मतदान केंद्रों पर अभी भी लोगों की भीड़ लगी हुई है, जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो, शाम 5 बजे तक लद्दाख में 67.15, झारखंड में 61.90, ओडिशा में 60.55, उत्तर प्रदेश में 55.80, जम्मू कश्मीर में 54.21 और बिहार में 52.35 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। मतदान खत्म होने का समय 6 बजे तक है। ऐसे में अंतिम मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज उत्तर प्रदेश की 14 सीट पर भी शाम पांच बजे तक औसतन 55.80 प्रतिशत मतदान हुआ। पांचवें चरण में प्रदेश में बीजेपी के दिग्गज नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी समेत जहां पांच केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मतदाताओं की कसौटी पर हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक अमेठी में 52.68 प्रतिशत, बांदा में 57.38 प्रतिशत, बाराबंकी में 64.86 प्रतिशत, फैजाबाद में 57.36 प्रतिशत, फतेहपुर में 54.56 प्रतिशत, गोंडा में 50.21 प्रतिशत, हमीरपुर में 57.83 प्रतिशत, जालौन में 53.73 प्रतिशत, झांसी में 61.18 प्रतिशत, कैसरगंज में 53.92 प्रतिशत, कौशांबी में 50.65 प्रतिशत, लखनऊ में 49.88 प्रतिशत, मोहनलालगंज में 60.10 प्रतिशत और रायबरेली में 56.26 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शाम पांच बजे तक 50.16 प्रतिशत वोट पड़े।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 'बेरोजगारी दर 40 सालों में उच्चतम स्तर पर, युवाओं में सिर्फ निराशा'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: '30 दिन तक भटकाया, राहुल गांधी पहुंचे तो 7 घंटे में झुकी पुलिस', चिदंबरम बोले- यह सत्याग्रह की जीत

  • ,
  • खेल: कोलंबो में भारत की पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित और जायसवाल और फर्नांडो पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना

  • ,
  • भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर में विमान सेवा प्रभावित, कई उड़ानों का मार्ग बदला गया, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

  • ,
  • 'एक देश, एक चुनाव' पर पी. चिदंबरम का संसद समिति के सामने विरोध, इस विचार को ही बताया 'असंवैधानिक'