हालात

लोकसभा चुनाव: छठे चरण के लिए वोटिंग को लेकर आतिशी ने दिल्ली LG पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- मतदान धीरे कराने...

आतिशी ने कहा कि आज एलजी ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिए हैं कि जहां INDIA गठबंधन के वोटर भारी संख्या में हैं, वहां पर वोटिंग धीरे करवानी है ताकि लोगों को वोट डालने में दिक्कत हो। प्रशासन द्वारा बीजेपी को जिताने का ऐसा कोई भी प्रयास गैर-कानूनी, गैर-लोकतांत्रिक और गैर-संवैधानिक है।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान जारी है। छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने लोकसभा चुनाव को लेकर बयान दिया है। आतिशी ने धीमी वोटिंग कराने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि आज एलजी ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिए हैं कि जहां INDIA गठबंधन के वोटर भारी संख्या में हैं, वहाँ पर वोटिंग धीरे करवानी है ताकि लोगों को वोट डालने में दिक़्क़त हो। प्रशासन द्वारा बीजेपी को जिताने का ऐसा कोई भी प्रयास ग़ैर-क़ानूनी, ग़ैर-लोकतांत्रिक और ग़ैर-संवैधानिक है।और मैं उम्मीद करती हूं कि चुनाव आयोग इसका संज्ञान लेगा, और ऐसे किसी भी प्रयास पर रोक लगाएगा।

आतिशी के इसी पोस्ट को शेयर करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से सुचारू मतदान सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा, "चौंकाने वाली बात है. चुनाव आयोग को दिल्ली में सुचारू मतदान सुनिश्चित करना चाहिए।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'BJP और ABVP हार रही है DUSU चुनाव', पूर्व अध्यक्ष अरुण हुड्डा बोले- यह उनके कामों का नतीजा

  • ,
  • 'आंकड़ों की ‘बाजीगरी’ के जरिए महंगाई पर नियंत्रण का दावा', जयराम बोले- जनता आगामी चुनावों में PM को ‘आटे-दाल का भाव’ बताएगी

  • ,
  • मध्य प्रदेश में हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, मां बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे थे

  • ,
  • ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर से उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने वापस लिया नामांकन

  • ,
  • तमिलनाडु: सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों को मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय 28 सितंबर से योजना करेंगे शुरू