हालात

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने छह और उम्मीदवार के नाम घोषित किए, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गोवा, मध्य प्रदेश और दादरा के लिए उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की है। इनमें मध्य प्रदेश के लिए तीन, गोवा के लिए दो और दादरा के लिए एक उम्मीदवार का ऐलान किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में गोवा, मध्यप्रदेश और दादर की 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। नॉर्थ गोवा सीट से रमाकांत खलप और साउथ गोवा सीट से कैप्टन विरियाटो फर्नांडीस को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि दादरा एंड नगर हवेली (एसटी) सीट से अजीत रामजीभाई माहला चुनाव लड़ेंगे।

मध्य प्रदेश के मुरैना से सत्यपाल सिंह सीकरवार, ग्वालियर से प्रवीण पाठक और खंडवा से नरेन्द्र पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस अब तक कुल 241 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले उसने 13 अलग-अलग सूचियों में 235 उम्मीदवार घोषित किए थे।

देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: SIR पर SC की दो टूक- फॉर्म-6 में बदलाव को हमने मंजूरी नहीं दी, CJI बोले- किसने किया बदलाव देखेंगे

  • ,
  • चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का ऐलान, कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमान और जॉर्ज नागेल को मिलेगा सम्मान

  • ,
  • बंगाल: सिदुली कोलियरी खदान में तेज धमाके के बाद अचानक घुसा पानी, बाल-बाल बची जान, मची अफरातफरी

  • ,
  • पटना: ‘दो कचौड़ी, एक समोसा, BPSSC का क्या भरोसा’, दारोगा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा रद्द करने का फैसला वापस लेने की मांग

  • ,
  • ‘फॉर्म-6 में बदलाव की हमने मंजूरी नहीं दी', SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, केंद्र और ECI को भेजा नोटिस