हालात

लोकसभा चुनाव: नतीजों पर जयराम रमेश बोले- मोदी के लिए एक चौंकाने वाली राजनीतिक और निर्णायक नैतिक हार

जयराम रमेश ने कहा कि अब सभी 543 सीटों के रुझान आ गए हैं। अब बिल्कुल स्पष्ट है कि यह नरेंद्र मोदी के लिए एक चौंकाने वाली राजनीतिक और निर्णायक नैतिक हार होगी।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश 

देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती जारी है। लोकसभा चुनाव में डाले गए वोटों की शुरुआती तीन घंटों की मतगणना के अनुसार, एग्जिट पोल्स गलत साबित होते नजर आ रहे हैं। रूझानों में इंडिया महागठबंधन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इस बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पीएम मोदी को घेरा है।

उन्होंने कहा कि अब सभी 543 सीटों के रुझान आ गए हैं। दो चीजें बिल्कुल स्पष्ट हैं: 1. यह नरेंद्र मोदी के लिए एक चौंकाने वाली राजनीतिक और निर्णायक नैतिक हार होगी। 2. उन्होंने एग्ज़िट पोल्स को जिस तरह से मैनेज करवाए थे, वे बेनकाब हो गए हैं। एग्जिट पोल के आंकड़े पूरी तरह से बनावटी थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा