हालात

लोकसभा चुनाव: जयंत चौधरी बोले- NDA में शामिल होने की अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई, सीटों के बंटवारे पर कुछ तय नहीं हुआ

जयंत चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में उनकी पार्टी के शामिल होने के संबंध में अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है इसलिए अभी सीटों के बंटवारे पर भी कुछ तय नहीं हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में उनकी पार्टी के शामिल होने के संबंध में अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है इसलिए अभी सीटों के बंटवारे पर भी कुछ तय नहीं हुआ है।

जयंत चौधरी रविवार को अपने सभी विधायकों के साथ चुनाव पूर्व तैयारियों के संबंध में मथुरा में स्थानीय कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे थे।

मथुरा से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बीजेपी के नेताओं से उनकी बात जरूर हुई है, लेकिन अभी एनडीए में शामिल होने की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि औपचारिक निर्णय हो जाने के बाद ही उनके दल को मिलने वाली सीटों का निर्धारण होगा। तभी तय हो सकेगा कि मथुरा से कौन चुनाव लड़ेगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘न्याय यात्रा’ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहुंचने के सवाल पर उन्होंने इतना ही कहा कि उन्हें हमारी शुभकामनाएं हैं।

किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि उम्मीद है किसानों के आंदोलन का हल जल्दी निकलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर पर वार्ता चल रही है। कई मंत्रियों को किसानों से वार्ता के लिए भेजा गया है। यहां तक कि राज्य सरकारों से भी चर्चा की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राम से कृष्ण तक: यूपी में बीजेपी की नई चुनावी शरणस्थली और सत्ता की जवाबदेही से बचने की राजनीति

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • चीन से बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’

  • ,
  • नए बीएस-VI वाहनों के लिए 3 साल, पुराने वाहनों के लिए 6 महीने हो सकती है पीयूसी वैधता, सरकार ने रखा प्रस्ताव

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार ने फिर पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी उछाल, 1.30 लाख रुपये के नीचे फिसला सोना