हालात

लोकसभा चुनाव: प्रियंका गांधी आज कानपुर में करेंगी रोड शो, नुक्कड़ सभा को भी करेंगी संबोधित

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कानपुर में घंटा घर से रोड शो की शुरुआत करेंगी। रोड शोक के जरिए वे फूलबाग चौराहे पर पहुंचेंगी, जहां वे एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगी। फूल बाग चौराहे से रोड शो जारी रहेगा। उनका रोड शो बड़ा चौराहे पर खत्म होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। प्रियंका गांधी कानपुर जाएंगी, जहां उनका रोड शो का कार्यक्रम है। इस दौरान वे लोगों से संवाद भी करेंगी।

प्रियंका गांधी अपने कार्यक्रम के तहत दोपहर 3 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी, इसके बाद वे कार से घंटा घर तक जाएंगी। इसका रूट जीटी रोड-रमादेवी, चौराहा-सीओडी, पुल–टाट, मिल-कलेक्टर गंज से होगा। कांग्रेस महासचिव घंटा घर से रोड शो की शुरुआत करेंगी। रोड शोक के जरिए वे फूलबाग चौराहे पर पहुंचेंगी, जहां वे एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगी। फूल बाग चौराहे से रोड शो जारी रहेगा। उनका रोड शो बड़ा चौराहे पर खत्म होगा।

कांग्रेस द्वारा पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने पहला रोड शो 11 फरवरी, 2019 को लखनऊ में किया था। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्या सिंधिया मौजूद थे। प्रियंका गांधी इसके बाद से चुनाव में सक्रिय हैं। वे लगातार रोड और सभाएं कर रही हैं। और पार्टी को मजबूत करने में जुटी हुई हैं।

लखनऊ में रोड शो करने के बाद उन्होंन तीन दिन की गंगा यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की थी। गांगा यात्रा के दौरान उन्होंन मिर्जापुर के चुनार में रोड शो किया था। गांगा यात्रा के बाद उन्होंने गाजियाबाद, सहारनपुर और असम के सिल्चर समेत कई जगहों पर पार्टी प्रत्याशियों के लिए रोड शो किया था, और उन्हें जनता से इस चुनाव में वोट देने की अपील की थी।

जहां प्रियंका गांधी कानपुर में रोड शो करेंगी वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज गुजरात दौरे पर रहेंगे। राहुल गांधी तापी के बाजीपुरा में एक रैली को संबोधित करेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 19 Apr 2019, 10:11 AM IST

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति