हालात

लोकसभा चुनाव: उद्धव ठाकरे की हुंकार, कहा- BJP ने शिवसेना को तोड़ दिया, लेकिन हम खत्म नहीं हुए हैं, हम आगे बढ़ेंगे

ठाकरे ने कहा, “बीजेपी ने हमारे विधायकों और सांसदों को छीनकर शिवसेना को तोड़ दिया, (लेकिन) इसका मतलब यह नहीं है कि शिवसेना खत्म हो गई। इसके विपरीत, शिवसेना बीजेपी को दफना देगी और आगे बढ़ेगी।”

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी ने भले ही उनके विधायकों को अपने पाले में कर उनके दल को तोड़ दिया, लेकिन उनकी पार्टी खत्म नहीं हुई है।

मध्य महाराष्ट्र के लातूर जिले के औसा में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) इसके बजाय बीजेपी को “दफन” कर देगी।

ठाकरे ने कहा, “बीजेपी ने हमारे विधायकों और सांसदों को छीनकर शिवसेना को तोड़ दिया, (लेकिन) इसका मतलब यह नहीं है कि शिवसेना खत्म हो गई। इसके विपरीत, शिवसेना बीजेपी को दफना देगी और आगे बढ़ेगी।”

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बीजेपी नेताओं में जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश जैसे क्षेत्रों का दौरा करने का साहस नहीं है।

उन्होंने बिना ज्यादा जानकारी दिए यह भी दावा किया कि उनके पिता और शिवसेना संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे ने नरेन्द्र मोदी को तब ‘बचाया’ था जब बीजेपी नेता अटल बिहारी वाजपेयी, मोदी को दरकिनार करने वाले थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स