हालात

लोकसभा चुनावः तीसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक करीब 51 प्रतिशत मतदान

राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 63.11 प्रतिशत और सबसे कम महाराष्ट्र में 42.63 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। असम में पश्चिम बंगाल से थोड़ा कम 63.08 प्रतिशत मतदाता दोपहर 3 बजे तक वोट कर चुके हैं।

तीसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक करीब 51 प्रतिशत मतदान
तीसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक करीब 51 प्रतिशत मतदान फोटोः IANS

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत देश के 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक सभी सीटों पर 50.71 प्रतिशत मतदान हो चुका है। लगभग सभी जगह मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है, जिससे शाम तक मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।

मतदान के राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 63.11 प्रतिशत और सबसे कम महाराष्ट्र में 42.63 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। असम में पश्चिम बंगाल से थोड़ा कम 63.08 प्रतिशत मतदाता दोपहर 3 बजे तक वोट कर चुके हैं।

अन्य राज्यों के मतदान प्रतिशत की बात करें तो दोपहर 3 बजे तक गोवा में 61.39, छत्तीसगढ़ में 58.19, कर्नाटक में 54.20, मध्य प्रदेश में 54.09, गुजरात में 47.03, उत्तर प्रदेश में 46.78 और बिहार में 46.69 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। वहीं, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में 52.43 प्रतिशत मतदाता दोपहर 3 बजे तक वोटिंग कर चुके हैं।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10 और पश्चिम बंगाल की 4 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में गृह मंत्री अमित शाह, सुप्रिया सुले, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह समेत कई दिग्गज मैदान में हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर कांग्रेस का नागपुर में प्रदर्शन, नारेबाजी के बजाय गाए भजन

  • ,
  • खेल: गांगुली 'ICC हॉल ऑफ फेम' में शामिल और मैक्सिको इंग्लैंड मैच ने दर्शक संख्या में अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड

  • ,
  • सड़कें या समंदर? लगातार बारिश से नोएडा-ग्रेटर नोएडा का हुआ बुरा हाल, स्कूल, दफ्तर और अंडरपास सब पानी-पानी

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: कांग्रेस का PM मोदी पर सीधा हमला, पूछा- पीएम बताएं इस 'महापाप' में उनकी क्या भूमिका है?

  • ,
  • सिनेजीवन: राम कपूर का उम्र के भेदभाव को लेकर छलका दर्द और करण जौहर ने मनीष मल्होत्रा को दी बधाई