हालात

लोकसभा चुनाव: स्मृति ईरानी के लोकसभा क्षेत्र अमेठी के इस गांव में नहीं बनी सड़क तो ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान

सरमें पुरवा गांव के निवासी ओमप्रकाश ओझा ने बताया कि गांव में जाने आने का पक्का रास्ता न होने के कारण बहुत मुश्किल होती है और बारिश के मौसम में स्थिति बदतर हो जाती है।

अमेठी के एक गांव में सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान के बहिष्कार का ऐलान किया।
अमेठी के एक गांव में सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान के बहिष्कार का ऐलान किया। फोटो: सोशल मीडिया

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी के लोकसभा क्षेत्र अमेठी के गौरीगंज तहसील स्थित एक गांव में सड़क का निर्माण नहीं होने से नाराज स्थानीय लोगों ने आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के बहिष्कार का ऐलान किया है।

अमेठी की तहसील गौरीगंज के जामो विकासखंड में पूरे अल्पी तिवारी ग्रामसभा स्थित सरमें पुरवा के निवासियों ने गांव के बाहर एक बैनर लगाया है, जिसमें 'रोड नहीं तो वोट नहीं' के नारे के साथ 'नेताओं, शर्म करो लिखा है। वहीं इस मामले में जिला प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है और समस्या का समाधान कराने का पूरी कोशिश की जाएगी।

Published: undefined

सरमें पुरवा गांव के निवासी ओमप्रकाश ओझा ने बताया कि गांव में जाने आने का पक्का रास्ता न होने के कारण बहुत मुश्किल होती है और बारिश के मौसम में स्थिति बदतर हो जाती है। उन्होंने कहा, ‘‘हालात यह है कि गांव के लोगों को अपने बच्चों की शादी का आयोजन मजबूरन किसी दूसरी जगह करना पड़ता है।’’

उन्होंने कहा कि गांव में जल निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि पीने के पानी का भी सही बंदोबस्त नहीं है और तो और जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल से जल पहुंचाने की योजना भी इस गांव तक नहीं पहुंची है। पिछले पांच साल से केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यहां से सांसद हैं।

Published: undefined

गांव के एक अन्य निवासी राम अभिलाष ने कहा कि स्थानीय लोग अपने जनप्रतिनिधियों से लगातार शिकायत करते रहे मगर किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। उन्होंने कहा, ‘‘लगातार उपेक्षा से तंग आकर अब ग्रामीणों ने पूरी तरह से मन बना लिया है कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है तब तक आगामी लोकसभा चुनाव का पूरी तरह से बहिष्कार किया जाएगा।"

गौरीगंज के उप जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह ने इस बारे में पूछे जाने पर बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी मिली है तथा मामले की जांच कराई जा रही है। ‘‘जांच के बाद समस्या के समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा।"

Published: undefined

पिछले हफ्ते संग्रामपुर विकासखंड के भवानीपुर गांव के लोगों ने भी 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का बैनर लगाया था। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन देकर नाराज लोगों को शांत कराया था।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में बारिश, मौसम हुआ सुहाना, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के सीरिया दौरे के दौरान होटल के पास धमाके

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की

  • ,
  • चंदा चोरीः बजरंग लाल बागड़ा की नियुक्ति पर कीर्ति आजाद का सवाल- घोटाले के आरोपी को राम मंदिर ट्रस्ट में जगह क्यों?

  • ,
  • 'राम मंदिर मामले में लीपापोती की कोशिश, चंदे का विवरण सार्वजनिक किया जाए', जयराम बोले- पीएम मोदी चुप्पी तोड़ें