हालात

मणिपुर पर संसद में हंगामा, काले कपड़े पहनकर पहुंचा विपक्ष, सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

संसद की कार्यवाही शुरू होते ही प्लेकार्ड लहराते हुए विपक्षी सांसद वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। जिसेक बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

मणिपुर पर संसद में प्रधानमंत्री के बयान की मांग कर रहे विरोधी दलों के सांसद गुरुवार को विरोध जताने के लिए काले कपड़े एवं काली पट्टी बांध कर संसद पहुंचे। सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही प्लेकार्ड लहराते हुए विपक्षी सांसद वेल में आकर नारेबाजी करने लगे।

लोकसभा स्पीकर ने इस व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि मंत्री के आगे प्लेकार्ड लहराना, वेल में आकर स्पीकर से बात करना, नारेबाजी और इस तरह का व्यवहार करना उचित नहीं है और वे इस तरह से सदन चलाने वाले नहीं हैं। यह कहते हुए उन्होंने लोक सभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी।

उधर, राज्यसभा में भी विपक्ष के सांसद तख्तियां लेकर पहुंचे और प्रधानमंत्री सदन में आओ, सदन में आके कुछ तो बोलो, प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ो... जैसे नारे लगाते देखे गए। यह देख NDA के सांसद मोदी...मोदी... के नारे लगाने लगे, तो विपक्ष ने I.N.D.I.A... I.N.D.I.A के नारे लगाए। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के सभी सांसद सुबह मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर विरोध जताने काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। हंगामें के बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए