हालात

दिल्ली में मतदान के बाद राहुल गांधी बोले- मोदी की नफरत के आगे इस बार होगी प्यार की जीत

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पीएम मोदी देश में नफरत फैलाने का कम करते हैं। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस लड़ाई में प्यार की जीत होगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने इस बात पर भी जोर दिया कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव की लड़ाई में प्यार फैला रही है। इसके अलावा राहुल ने रविवार को कहा कि इस लड़ाई में 'प्यार की जीत होगी।'

राहुल गांधी ने नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में मतदान करने के बाद मीडिया को बताया कि इस चुनाव में तीन-चार मुख्य मुद्दों में बेरोजगारी, कृषि संकट, खराब अर्थव्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे शामिल हैं।

राहुल ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि इस चुनाव में कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा, "इसका फैसला जनता करेगी।"

बता दें कि छठे चरण के लिए दिल्ली की सभी 7 सीटों पर मतदान जारी है। इस दौरान यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत, कांग्रेस की महासचिव प्रियांका गांधी ने भी मतदान किया।

मतदान के बाद दिल्ली के मतदाताओं से वोट करने की अपील करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ‘हम देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे हैं, इसलिए मतदान करना बहुत जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रख कर मैंने अपना वोट डाला है।’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राज्यसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, खड़गे बोले- लोकतंत्र में सवाल पूछना हमारा अधिकार, शाह सदन में दें जवाब

  • ,
  • 'राहुल गांधी से डर रही है BJP सरकार', प्रयागराज के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की बुकिंग रद्द किए जाने पर कांग्रेस नेता

  • ,
  • तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा बरी करने का फैसला, 2013 यौन उत्पीड़न मामले में ठहराया दोषी

  • ,
  • 'E20 को बढ़ावा देने के पीछे की मंशा पर्यावरण संरक्षण नहीं', जयराम बोले- जल संसाधन और खाद्य सुरक्षा पर भी रखा जाए ध्यान

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: एक दिन में ₹2,890 महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई बड़ी छलांग, जानें आज का नया रेट