
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर अब 115 रुपये महंगा हो गया है।
नए दाम आज से लागू हो चुके हैं और इन्हें इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर के दाम अप्रैल 2025 के बाद पहली बार बढ़ाए गए हैं।
Published: undefined
अब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। कोलकाता में इसकी कीमत 879 रुपये से बढ़कर 939 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये तक पहुंच गई है।
इसके साथ ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में भी 115 रुपये का इजाफा किया गया है, जो 7 मार्च से प्रभावी हो गया है। दिल्ली में अब 19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलेंडर 1883 रुपये में मिलेगा, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1835 रुपये हो गई है।
कोलकाता में यह 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये हो गया है और चेन्नई में इसकी कीमत 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये तक पहुंच गई है।
Published: undefined
पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आयात होने वाली तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति प्रभावित होने के बाद घरेलू सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। होर्मुज के जरिये एलएनजी की आपूर्ति 28 फरवरी से ही रुक गई है।
इससे लगभग 20 प्रतिशत वैश्विक एलएनजी आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है और एशियाई आयात बाजारों में चिंता बढ़ गई है। भारत की एलएनजी आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते ही आता है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined