हालात

चुनावी मौसम में रसोई घरों में लगी महंगाई की आग, लगातार दूसरे महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुआ इजाफा

लोकसभा चुनावों के बीच आम आदमी की जेब पर खर्च का बोझ बढ़ गया है। एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बुधवार को बढ़ोतरी हुई है। सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम दिल्ली में 0.28 और मुंबई में 0.29 पैसे बढ़ गए हैं। वहीं, बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 6 रुपये बढ़ी है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

चुनावी मौसम में देश की जनता को महंगाई का झटका लगा है। देश में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 6 रुपये का इजाफा हुआ है। सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में भी इजाफा हुआ है। दिल्ली में सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 28 पैसे और मुंबई में 29 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

Published: undefined

इस बढ़ोतरी के बाद गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के लिए दिल्ली में अब 712.50 रुपए चुकाने होंगे। मुंबई में गैर सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 684.50 रुपए का मिलेगा। वहीं कोलकाता में 738.50 और चेन्नई में 728 रुपए कीमत होगी।

Published: undefined

वहीं सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की बात करे तो दिल्ली में आज से सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 496.14 रुपए का मिलेगा। मुंबई में सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ता को 493.86 रुपए चुकाने होंगे। वहीं कोलकाता में 499.29 रुपए और चेन्नई में 484.02 रुपए एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत होगी।

Published: undefined

बता दें इससे पहले अप्रैल महीने की शुरुआत में भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था। बीते एक अप्रैल को गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 5 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई थी, जबकि सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर पर 25 पैसे बढ़ाए गए थे। इससे पहले फरवरी के महीने में सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर पर 2.08 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई थी, जबकि गैर-सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 42.50 रुपए महंगा हुआ था।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined