
नए साल 2021 के पहले ही दिन देश की जनता को महंगाई का झटका लगा है। साल के पहले दिन रसोई गैस की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जनवरी महीने की गैस की कीमत जारी कर दी है।
आपको बता दें, बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। ये बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में की गई है। राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर कीमत 1,332 रुपये से बढ़कर 1,349 रुपये हो गई है। 19 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर 17 रुपये तक महंगा हो गया है। 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 694 रुपये है।
आपको बता दे, इससे पहले कंपनियों ने दिसंबर में रसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी कर 100 रुपये दाम बढ़ाए थे। बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत दिल्ली में प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) 694 रुपये है। हालांकि, जनवरी महीने और साल के पहले दिन तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले गैस 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की और इसकी कीमत 694 रुपये पर स्थिर रखी है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined