
लखनऊ पुलिस अब हजरतगंज इलाके में चलती दुपहिया वाहन पर रोमांस करते नजर आए एक युवा जोड़े की तलाश कर रही है। जाहिर तौर पर बाइक के पीछे चल रहे एक वाहन से लिया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस फुटेज की जांच में जुट गई है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक यंग कपल चलती स्कूटी पर एक दूसरे से लिपटे हुए दिखाई दे रहे हैं। एकदम फिल्मी अंदाज में। बताया जा रहा है कि ये वीडियो लखनऊ के हजरतगंज इलाके का है। वीडियो में यंग कपल का चलती स्कूटी पर किया गया कारनामे का वीडियो इंटरनेट पर छा गया है।
लखनऊ मध्य क्षेत्र में पुलिस उपायुक्त अपर्णा रजत कौशिक ने पुष्टि की है कि वीडियो लखनऊ का है और हजरतगंज क्षेत्र में लिया गया था। कपल की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए आसपास के कैमरों से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस ने कहा कि इनके के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और अश्लीलता फैलाने के आरोप में भी कार्रवाई की जाएगी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "युगल का व्यवहार न केवल शालीनता और सामाजिक व्यवहार की सीमाओं को पार करता है, बल्कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी अपराध है।"
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए