हालात

यूपी: मदरसों में ड्रेस कोड को लेकर आजम खान का तंज, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा, ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

यूपी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा द्वारा मदरसों में ड्रेस कोड लागू करने वाले बयान का मुस्लिम संगठनों ने विरोध किया है। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने कहा कि अगर इन आदेशों का पालन नहीं हुआ तो क्या दंड दिया जाएगा यह भी बता दें। 

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  मदरसों में ड्रेस कोड को लेकर हुआ विवाद

मदरसों में ड्रेस कोड को लेकर मोहसिन रजा के बयान पर हो रहे लगातार विरोध के बीच योगी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मदरसों में किसी भी तरह का ड्रेस कोड लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। यह मोहसिन रजा की निजी राय हो सकती है।

यूपी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मोहसिन रजा ने मदरसों में कॉमन ड्रेस कोड को लेकर मंगलवार को बयान जारी किया था। उन्होंने कहा था कि ड्रेस कोड से बच्चों के अंदर भी विश्वास आएगा और वे खुद को बाकी छात्रों के जैसा ही समझेंगे और बराबर महसूस करेंगे।

मोहसिन रजा द्वारा मदरसों में ड्रेस कोड लागू करने वाले बयान का मुस्लिम संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। मदरसा दारुल उलूम फिरंगी महल के मौलाना मोहम्मद हारून ने इस फैसले का विरोध किया है। उन्होंने कहा ये हमारी धार्मिक आजादी है कि हम मदरसों में क्या पढ़ाएं, क्या पहनें। सरकार को हमारी मजहबी तालीम में दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए।

मौलवी मोहम्मद हारून ने कहा, “मदरसों के लिए क्या अच्छा है और क्या नहीं, यह हम पर छोड़ देना चाहिए। वैसे भी बमुश्किल 1-2 फीसदी बच्चे ही यहां पढ़ने आते हैं। सरकार को इसके लिए चिंतित नहीं होना चाहिए।”

मौलवी सूफियां निजामी ने कहा, “देश में चल रहे सभी मदरसों और कॉलेज के लिए ड्रेस कोड सरकार द्वारा तय नहीं किया जाता है। यह निर्णय संस्थान की प्रबंध समिति लेती है। इस तरह का भेदभाव फिर मदरसों के साथ क्यों?”

दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार ड्रेस कोड लागू करने के साथ पालन न करने वालों को मिलने वाली सजा भी बता दे। उन्होंने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह भी हो सकता है कि सरकार आदेश का पालन न करने वाले मदरसों पर बुल्डोजर चलवा दे या शिक्षकों पर तेजाब डलवा दे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, श्रीकाकुलम में राज्य रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 छात्रों की मौत

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 299 अंक उछला और इस रविवार खुलेंगे बैंक, जानें क्यों?

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार को जेल भेजा जाए, महाराष्ट्र, बंगाल, तमिलनाडु में मतपत्रों से दोबारा चुनाव हो: उद्धव ठाकरे

  • ,
  • जन्मदिन विशेषः हीरो बनने मुंबई आए थे प्रेम चोपड़ा, किस्मत ने बना दिया हिंदी सिनेमा का मशहूर विलेन

  • ,
  • तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमला, कहा- बिहार और बंगाल में हुए फर्जी चुनाव, फिर से कराने की मांग