हालात

मध्य प्रदेश के मुरैना में जहरीली शराब से पीने से 10 लोगों की मौत से मचा कोहराम! कई लोग अस्पताल में भर्ती

यह मामला बागचीनी थाना इलाके के छेरा मानपुर गांव और सुमावली थाना के पहवाली गांव का है। इन दोनों गांवों में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई है। खबरों के मुताबिक, जहरीली शराब पीने वालों में कई लोगों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्य प्रदेश के मुरैना में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के बीमार होने की खबर है। बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्मॉर्टम के लिए भेज दिया है।

यह मामला बागचीनी थाना इलाके के छेरा मानपुर गांव और सुमावली थाना के पहवाली गांव का है। इन दोनों गांवों में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई है। खबरों के मुताबिक, जहरीली शराब पीने वालों में कई लोगों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज जारी है।

मुरैना के एसपी ने जहरीली शराब से पीने से 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। एसपी के मुताबिक, पांच लोग बीमार हैं। एक साथ इतने लोगों की मौत के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। उधर, पुलिस, आबकारी विभाग और शराब माफिया से मिलीभगत के आरोप लगे हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इससे पहले पिछले साल लॉकडाउन के दौरान रतलाम जिले में अवैध जहरीली शराब पीने से 8 लोगों के मौत हो गई थी। रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र के रहने वाले यह लोग तीन-तीन के समूह में ग्राम पंचेड़ एवं ग्राम भड़वासा से उल्टी, घबराहट एवं धुंधला दिखने की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचे थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 12 Jan 2021, 9:15 AM IST

  • राम से कृष्ण तक: यूपी में बीजेपी की नई चुनावी शरणस्थली और सत्ता की जवाबदेही से बचने की राजनीति

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • चीन से बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’

  • ,
  • नए बीएस-VI वाहनों के लिए 3 साल, पुराने वाहनों के लिए 6 महीने हो सकती है पीयूसी वैधता, सरकार ने रखा प्रस्ताव

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार ने फिर पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी उछाल, 1.30 लाख रुपये के नीचे फिसला सोना