
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मंगलवार को 5 साल की मासूम 30 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने 8 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 5 साल की मासूम माही को बाहर तो निकाल लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान भोपाल में 5 साल की मासूम माही की मौत हो गई।
Published: undefined
घटना राजगढ़ जिले के बोडा थाना क्षेत्र के पिपलिया रसोड़ा गांव का है। मासूम अपने ननिहाल आई हुई थी। वह अपने मामा के साथ खेत गई हुई थी। इसी दौरान वह खेलते-खेलते 30 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। देर रात तक चले ऑपरेशन के बाद मासूम माही को बाहर निकाला गया। उसकी हालत काफी खराब थी। शुरूआती इलाज के बाद उसे भोपाल भेजा गया। जहां डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined