हालात

मध्य प्रदेशः ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं और मंदिर कर्मचारियों के बीच चले लात-घूंसे, छह कर्मचारी बर्खास्त

नर्मदा नदी के तट पर बसी इस धार्मिक नगरी में रविवार की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

मध्य प्रदेशः ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं और मंदिर कर्मचारियों के बीच चले लात-घूंसे, छह कर्मचारी बर्खास्त
मध्य प्रदेशः ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं और मंदिर कर्मचारियों के बीच चले लात-घूंसे, छह कर्मचारी बर्खास्त फोटोः सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग क्षेत्र में दर्शन व्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं और मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों के बीच हुए विवाद के बाद सोमवार को एक सुपरवाइजर समेत छह कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नर्मदा नदी के तट पर बसी इस धार्मिक नगरी में रविवार की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद यह कार्रवाई की गई। खंडवा के जिलाधिकारी ऋषव गुप्ता ने मीडिया को बताया कि गर्मी की छुट्टियों और पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के कारण ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है।

उन्होंने बताया, ‘‘ओंकारेश्वर में भीड़ प्रबंधन के लिए प्रशासन ने ‘वन-वे सिस्टम’ लागू किया गया है। कुछ श्रद्धालुओं ने इस व्यवस्था को जबरन भंग करने का प्रयास किया और वे उस स्थान से मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने लगे जहां से बाहर जाने का रास्ता था।’’ गुप्ता ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों के समझाए जाने के बाद भी श्रद्धालु नहीं माने और दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान हाथापाई हुई।

उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट के सुपरवाइजर और पांच अन्य कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) पंकज वर्मा ने बताया कि घटना के वीडियो के आधार पर जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस भी घटना को लेकर उचित कानूनी कदम उठा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स