हालात

मध्यप्रदेश: मुरैना में पटाखा गोदाम में बड़ा धमाका, 4 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

धमाका करीब 11.30 बजे हुआ। कई घायलों को ज‍िला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

मध्‍य प्रदेश के मुरैना में पटाखा गोदाम में बड़ा धमाका हुआ है। जानकारी के मुताबिक धमाका इतना जबरदस्‍त हो गया क‍ि गोदाम ध्‍वस्‍त हो गया। हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, इसमें कई लोग घायल हो गए। मलबे में कई लोगों की दबे होने की खबर भी है।

Published: undefined

बताया जा रहा है कि घटना जेतपुर रोड की है। जो लोग दबे हैं। उन्हें न‍िकालने के ल‍िए राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है। खबरों की मानें तो धमाका करीब 11.30 बजे हुआ। कई घायलों को ज‍िला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined