हालात

पीएम मोदी की भोपाल रैली के लिए बस संचालकों का बस देने से इनकार, कहा, पहले चुकाओ 3 करोड़ का बकाया

मध्य प्रदेश के बस ऑपरेटरों का कहना है कि पूर्व में भी बीजेपी और सरकार के कार्यक्रम हुए, जिनमें बस संचालकों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। लिहाजा, बस ऑपरेटर अपनी इस मांग पर अड़े हैं कि पुराना भुगतान किया जाए, उसके बाद ही वे बसों को भोपाल भेजेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए राज्यभर से कार्यकर्ता लाने का जिम्मा प्रदेश इकाई को सौंपा गया था, लेकिन बस ऑपरेटरों ने पुराना बकाया का भुगतान न होने के कारण बसें देने से इनकार कर दिया है। बस ऑपरेटरों के प्रतिनिधि ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पूर्व में आयोजित बीजेपी की रैलियों में राज्यभर से बसों में भरकर कार्यकर्ता लाए गए थे। उसका बकाया लगभग तीन करोड़ 17 लाख रुपये है, लेकिन उसका भुगतान अब तक नहीं किया गया है। बस ऑपरेटरों ने पहले बकाया के भुगतान की मांग की है।

बस ऑपरेटरों का कहना है कि पूर्व में भी बीजेपी और सरकार के कार्यक्रम हुए, जिनमें बस संचालकों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। लिहाजा, बस ऑपरेटर अपनी इस मांग पर अड़े हैं कि पुराना भुगतान किया जाए, उसके बाद ही वे बसों को भोपाल भेजेंगे।

राज्य के परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि बस ऑपरेटरों से बातचीत हो गई है। समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

भोपाल के जम्बूरी मैदान में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक आयोजन होने का दावा कर रही है। सवाल यह उठ रहा है कि अगर बसें नहीं मिलीं तो 10 लाख कार्यकर्ता भोपाल कैसे पहुंचेंगे।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए