हालात

मध्यप्रदेश: शादी की रस्मों के बीच घर में सिलेंडर ब्लास्ट, दूल्हे की मां, चाची, भाभी और दो बहनों की मौत

भिंड में शादी समारोह के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, हादसे में दूल्हे की मां, चाची, भाभी और दो बहनों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के भिंड में दर्दनाक हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक शादी की रस्मों के बीच घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। हादसे में इलाज के दौरान दूल्हे की मां, चाची, भाभी और दो बहनों की मौत हो गई है। आपको बता दें, कुछ महीने पहले ही ऐसी घटना राजस्थान के जोधपुर में भी हुई थी, वहां बारात जाने से पहले घर में गैस सिलेंडर फटने से 35 लोगों की मौत हो गई थी।

बता दें, भिंड जिले के गोरमी इलाके के कचनाव कला गांव के रहने वाले रिंकू यादव की 22 फरवरी को बारात जानी थी। 20 फरवरी को शादी की रस्में निभाई जा रहीं थी। परिवार के अलावा रिश्तेदार और गांव के लोग रिंकू के घर पर मौजूद थे। लोगों के लिए खाना बन रहा था। इस दौरान छोटे गैस सिलेंडर का खाना बनाने के लिए उपयोग किया जा रहा है। अचानक से सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। घटना में रिंकू यादव की मां जलदेवी, भाभी नीरू, चाची पिंकी, दो शादीशुदा बहने अनीता और सुनीता सहित 12 लोग गंभीर घायल हो गए थे।

गंभीर हालत होने के कारण 8 लोगों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया था। मगर, रिंकू यादव की मां, भाभी, पिंकी और दोनों बहनों की स्थिति नाजुक होने के चलते उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया था। तभी ने पांचों महिलाओं का एम्स में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान पांचों महिलाओं की मौत हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • दतिया: BJP में टिकट न मिलने पर बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने NH-44 किया जाम, पुलिस पर पथराव, SP-ASP समेत 8 जवान घायल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद