
मध्य प्रदेश के खरगोन में किसान ने खुदकुशी कर ली है। परिजनों का आरोप है कि कर्ज के कारण उसने आत्महत्या की है। किसान ने बैंक से साढ़े तीन लाख का कर्ज लिया था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। मृतक किसान का नाम अशोक गुर्जर है।
Published: undefined
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का किसान का नाम अशोक पिता गजानन है। उसने बड़े भाई लखनलाल का कहना है कि कर्ज से तंग आकर अशोक ने सल्फास खा लिया। लोन जमा नहीं होने से बैंक के अधिकारी बार-बार तकाजा कर रहे थे।
Published: undefined
खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने साढ़े तीन लाख बैंक कर्ज होने की बात तो कही मगर आत्महत्या के कारण पर जांच का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्वीकार नहीं किया कि कर्ज की वजह से किसान ने आत्महत्या की है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined