हालात

केदारनाथ यात्रा पर आए एक और श्रद्धालु की मौत, चारधाम में मृतकों की संख्या 43 हुई

चार धाम में हृदयगति रुकने से मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। जबकि, चारों धाम में यह संख्या 43 पहुंच चुकी है। मंगलवार को भी दो श्रद्धालुओं की मौत हुई थी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

चारधाम में तबीयत बिगड़ जाने से श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला जारी है। बुधवार को केदारनाथ यात्रा पर आए मध्य प्रदेश के एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक का नाम पिजन सिंह यादव पुत्र केएस यादव, निवासी कटरा सुल्तानाबाद, भोपाल है।

इसके साथ ही धाम में हृदयगति रुकने से मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। जबकि, चारों धाम में यह संख्या 43 पहुंच चुकी है। मंगलवार को भी दो श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। इससे पहले मंगलवार को भी दो श्रद्धालुओं की मौत केदारनाथ धाम में हुई थी। दोनों की मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया गया।

जानकारी के अनुसार बिहार के परसावा निवासी मदनमोहन जोशी (65) की केदारनाथ जाते हुए पैदल मार्ग पर लिनचोली में तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें स्थानीय मेडिकल रिलीव सेंटर ले गए। वहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, कोली (महाराष्ट्र) निवासी बालकृष्ण महादेव (62) की भी केदारनाथ धाम में अचानक तबीयत बिगड़ जाने से मौत हो गई।

हृदय गति रुकने से मरने वाले श्रद्धालु

धाम- 18 मई को- कुल मृतक

यमुनोत्री- 00- 13

गंगोत्री- 00- 04

केदारनाथ- 01- 18

बदरीनाथ- 00- 08

आईएएनएस

स्मिता/एमएसए

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः निशांत को सीएम सम्राट के सुरक्षाकर्मी के धक्का देने पर विवाद, नाराज जेडीयू ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की

  • ,
  • दुनिया की खबरें: चार दिन में यूक्रेन का तीसरा हमला, रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में केर्च पुल पर रेल यातायात ठप

  • ,
  • राम से कृष्ण तक: यूपी में बीजेपी की नई चुनावी शरणस्थली और सत्ता की जवाबदेही से बचने की राजनीति

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • चीन से बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’