हालात

मध्य प्रदेशः आगर में वकील ने कोर्ट रूम के अंदर जज पर जूता फेंका, केस दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर आईपीसी की धारा 332, 353, 294 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

आगर में वकील ने कोर्ट रूम के अंदर जज पर जूता फेंका, तलाश में जुटी पुलिस
आगर में वकील ने कोर्ट रूम के अंदर जज पर जूता फेंका, तलाश में जुटी पुलिस फोटोः IANS

मध्य प्रदेश में एक सनसनीखेज घटना में आगर जिले की अदालत में एक कोर्ट रूम के अंदर एक वकील ने न्यायाधीश को निशाना बनाकर जूता फेंक दिया। हालांकि, जज ने समय रहते झुककर खुद को चोट से बचा लिया। घटना के बाद आरोपी वकील फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

Published: undefined

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को आगर जिले की एक अदालत में हुई, जब न्यायाधीश एक मामले की सुनवाई कर रहे थे। इस बीच, दो अलग-अलग पक्षों का प्रतिनिधित्व करने वाले दो वकीलों के बीच तीखी बहस होने लगी, जिस पर न्यायाधीश ने आपत्ति जताई। इससे गुस्साए वकील नितिन अटल, जो पहले से ही अपने प्रतिद्वंद्वी के साथ बहस में लगे हुए थे, उन्होंने अचानक अपना जूता निकाला और न्यायाधीश की ओर फेंक दिया। हालांकि, न्यायाधीश समय रहते खुद को बचाने के लिए नीचे झुक गए।

Published: undefined

बाद में जज ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी और नितिन अटल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपी पर आईपीसी की धारा 332, 353, 294 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है।" हालांकि, आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

Published: undefined

घटना की जानकारी मिलने पर आगर जिला कलेक्टर और एसपी कोर्ट पहुंचे। आगर और शाजापुर जिला अदालत में प्रैक्टिस करने वाले नितिन अटल कथित तौर पर पहले भी न्यायाधीशों के साथ झगड़ते रहे हैं। मामले से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि राजनेताओं से करीबी रिश्‍ता रखने वाला नितिन अटल कोर्ट के कर्मचारियों के साथ अक्सर दुर्व्यवहार करता रहा है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • खेल: सूर्यवंशी को सूर्यकुमार का खास संदेश और अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन

  • ,
  • संजय राउत ने राम मंदिर ट्रस्ट में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया, पूरे ट्रस्ट के खिलाफ FIR की मांग की

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की