हालात

मध्य प्रदेश: मंदसौर में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी ईको कार के कुएं में गिरने से 10 की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशान और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़ा-टकरावत फंटे पर यात्रियों से भरी एक ईको कार कुएं में गिर गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। मंदसौर DIG मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वाहन में 13 लोग सवार थे। कुल 10 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशान और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य एजेंसियां ने बचाव अभियान चलाया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी मौके पहुंचे। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि चालक ने वैन से नियंत्रण खो दिया और वैन सड़क से फिसलकर कुएं में जा गिरी।

उन्होंने कहा, "कितने लोगों की मौत हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। वैन में दो बच्चों समेत 13 लोग सवार थे। चार लोगों को कुएं से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुएं में जहरीली गैस है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला