हालात

मध्य प्रदेश: टेरर फंडिंग को लेकर कई जगह दबिश, हिरासत में एक व्यापारी, परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ

जांच एजेंसी को शक है कि प्रतिबंधित संगठन पीएफआई की फंडिंग में इनका हाथ रहा है। इसी के चलते लगभग 7 घंटे तक जांच दल ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की और कागजों को भी खंगाला।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

 नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने टेरर फंडिंग को लेकर देश के अन्य हिस्सों की तरह मध्य प्रदेश में भी कई स्थानों पर दबिश दी है। राजधानी भोपाल में जहां एक परिवार के दो सदस्यों से पूछताछ की गई। वहीं, एटीएस ने नीमच में एक व्यापारी को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एनआईए ने भोपाल के अलावा कई स्थानों पर दबिश दी है। भोपाल के खानू गांव इलाके में एक परिवार के दो सदस्यों से पूछताछ की।

जांच एजेंसी को शक है कि प्रतिबंधित संगठन पीएफआई की फंडिंग में इनका हाथ रहा है। इसी के चलते लगभग 7 घंटे तक जांच दल ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की और कागजों को भी खंगाला।

उसके बाद जांच एजेंसी का दल चला गया। एटीएस ने केंद्रीय जांच एजेंसी की सूचना के आधार पर नीमच जिले में टेरर फंडिंग के मामले में एक व्यापारी को हिरासत में लिया है। इस व्यापारी पर आरोप है कि उसने हवाला के जरिए बड़ी रकम को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजा है।

इसके अलावा उसने जीएसटी के फर्जी बिलों का भी सहारा लिया है। उससे बीते तीन दिनों से एटीएस पूछताछ कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आशुतोष राणा बोले- छात्र देश का भविष्य, उनकी बात सुननी चाहिए और सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट

  • ,
  • CWG 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, मुक्केबाजी में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य