हालात

मध्य प्रदेश के स्कूल ने परीक्षा में पूछा करीना कपूर के बेटे का नाम, सवाल देख चौंके शिक्षक संघ ने की शिकायत

इस पर आपत्ति जताते हुए पालक-शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों सहित जिला प्रशासन से इसकी शिकायत की है। जिसके बाद जिला शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल को नोटिस देने की बात कही गई है। हालांकि, अभी तक ऐसे किसी नोटिस की जानकारी नहीं मिली है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के एक निजी स्कूल ने छठी कक्षा की परीक्षा के प्रश्न-पत्र में एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसे देखकर सभी लोग चौंक गए। दरअसल छठी कक्षा की टर्म परीक्षा में बच्चों से करीना कपूर के बेटे का नाम पूछा गया। यह मामला सामने आने पर बच्चे तो चौंक ही गए, जबकि कई अभिभावकों और पालक-शिक्षक संघ ने भी आश्चर्य जताया है।

इस पर आपत्ति जताते हुए पालक-शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों सहित जिला प्रशासन से इसकी शिकायत की है। जिसके बाद जिला शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल को नोटिस देने की बात कही गई है। हालांकि, अभी तक ऐसे किसी नोटिस की जानकारी नहीं मिली है। यह मामला सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार खंडवा के एकैडमिक हाईट पब्लिक स्कूल में छठी कक्षा के टर्म एग्जाम चल रहे थे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान के पेपर में बच्चों से एक सवाल ये पूछा गया कि करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे का पूरा नाम क्या है। जब बच्चों ने सवाल देखा तो वो भी चौंक गए। वहीं पालक-शिक्षक संघ को इस बारे में पता चला तो उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए ऐसे सवाल पूछे जाने पर आपत्ति जताई।

पालक-शिक्षक संघ के एक सदस्य ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि स्कूल को अगर सवाल पूछना ही था तो देश के महापुरुषों या बलिदानियों के बारे में सवाल पूछते। अब क्या बच्चों को यह भी पता रखना होगा कि फिल्म स्टार के बच्चों का नाम क्या है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि प्रश्न को लेकर आपत्ति मिली है, इस मामले में संबंधित स्कूल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार