हालात

मध्य प्रदेशः सीहोर में ढाई साल की बच्ची 300 फीट गहरे बोरवेल गड्ढे में गिरी, सुरक्षित बचाने के लिए अभियान जारी

बच्ची को सुरक्षित निकालने के लिए जेसीबी और पोकलेंन मशीन की मदद से गड्ढे के समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है। वहीं बच्ची की हरकत पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है और गड्ढे में ऑक्सीजन की आपूर्ति भी लगातार की जा रही है।

मध्य प्रदेश के सीहोर में ढाई साल की बच्ची 300 फीट गहरे बोरवेल गड्ढे में गिरी
मध्य प्रदेश के सीहोर में ढाई साल की बच्ची 300 फीट गहरे बोरवेल गड्ढे में गिरी फोटोः IANS

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में ढाई साल की एक बच्ची लगभग 300 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिर गई है। बच्ची लगभग 25 फीट की गहराई पर फंसी हुई है और उसे सुरक्षित निकालने के लिए जेसीबी और पोकलैंन मशीन की मदद से खुदाई की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहत और बचाव अभियान को तेज करने के निर्देश दिए हैं।

Published: undefined

जानकारी के अनुसार, सीहोर के मुंगावली गांव में राहुल कुशवाहा की ढाई साल की बच्ची सृष्टि घर के पास ही खेत में खेल रही थी और इसी दौरान वह बोरवेल के खुले पड़े गड्ढे में जा गिरी। बच्चे की दादी कलावती बाई ने बताया कि दोपहर में सृष्टि खेलने का कहकर गई थी। घर के पास ही दूसरे का खेत है, जहां बोरवेल पर तगाड़ी रखी थी, मेरी पोती उस पर बैठी और अंदर गिर गई। मैं चिल्लाते हुए उसे पकड़ने लगी, लेकिन वह बोरवेल में गिर चुकी थी, उसके बाद से गांव और प्रशासन के अधिकारी बच्ची को बाहर निकालने के अभियान में लगे हुए हैं।"

Published: undefined

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बताया है कि सीहोर के ग्राम मुंगावली में मासूम बेटी के बोरवेल में गिरने की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और बेटी को बोरवेल से निकालने की कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने लिखा, "मैंने स्थानीय प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये हैं। मैं भी सतत प्रशासन के संपर्क में हूं। रेस्क्यू टीम बच्ची को सुरक्षित बचाने के लिए प्रयासरत है। बिटिया की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।"

Published: undefined

इस बीच सीहोर जिले के मुंगावली गांव में दुर्घटना स्थल पर युद्धस्तर पर बच्ची को बचाने का अभियान जारी है। जिले का पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर तैनात है। बच्ची को सुरक्षित निकालने के लिए जेसीबी और पोकलेंन मशीन की मदद से समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है, वहीं बच्ची की हरकत पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है और गड्ढे में ऑक्सीजन की आपूर्ति भी की जा रही है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत! महाराष्ट्र में बारिश का दौर जारी, मुंबई, पालघर, ठाणे में कल रेड अलर्ट

  • ,
  • कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला, 'PM ने राम मंदिर निर्माण का श्रेय लिया, चढ़ावा चोरी की जिम्मेदारी भी लेनी होगी'

  • ,
  • सिनेजीवन: 'अल्फा' पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया और सामंथा रुथ प्रभु ने फैंस के साथ शेयर किया खास फोटो-वीडियो

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: एसआईटी मंदिर ट्रस्ट के पिछले पांच साल के खातों का दोबारा ऑडिट करेगी, खुलेंगे कई राज?

  • ,
  • राम मंदिर दान चोरीः मनोज झा ने एसआईटी की कार्यशैली पर उठाए सवाल, बड़ी मछलियों को बचाने की कोशिश बताया