हालात

महागठबंधन ने 3 मार्च को पटना में जन विश्वास रैली का किया ऐलान, राहुल गांधी, तेजस्वी और लालू यादव भी होंगे शामिल

नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद तेजस्वी यादव वर्तमान में ‘जन विश्वास यात्रा’ के तहत राज्य के दौरे पर हैं। माना जा रहा है कि यात्रा के ठीक बाद पटना में जन विश्वास रैली के जरिये इंडिया गठबंधन बिहार में लोकसभा चुनाव के अपने अभियान का शंखनाद करने जा रहा है।

महागठबंधन ने 3 मार्च को पटना में जन विश्वास रैली का किया ऐलान, राहुल गांधी, तेजस्वी होंगे शामिल
महागठबंधन ने 3 मार्च को पटना में जन विश्वास रैली का किया ऐलान, राहुल गांधी, तेजस्वी होंगे शामिल फोटोः सोशल मीडिया

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिहार में इंडिया गठबंधन ने 3 मार्च को राजधानी पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास रैली का ऐलान किया है। रैली में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और लालू यादव के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे। इन नेताओं के अलावा दीपंकर भट्टाचार्य, सीताराम येचुरी और डी राजा भी इस महारैली को संबोधित करेंगे।

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बुधवार को पटना में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में 3 मार्च को जन विश्वास रैली का ऐलान किया। अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3 मार्च को बिहार आएंगे और पटना में रैली में आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) महासचिव सीताराम येचुरी समेत अन्य नेताओं के साथ मंच साझा करेंगे।

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित की जाने वाली इस रैली को ‘‘जन विश्वास महारैली’’ का नाम दिया गया है और इसे संबोधित करने वालों में लालू प्रसाद के छोटे पुत्र और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे। तेजस्वी हाल में राहुल गांधी नीत ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में भी शामिल हुए थे।

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) अध्यक्ष नीतीश कुमार के पाला बदलने से उपमुख्यमंत्री पद गंवा चुके तेजस्वी यादव वर्तमान में ‘‘जन विश्वास यात्रा’’ के तहत राज्य के दौरे पर हैं। माना जा रहा है कि जन विश्वास यात्रा के ठीक बाद पटना में जन विश्वास रैली के जरिये इंडिया गठबंधन बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए अपने अभियान का शंखनाद करने जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'

  • ,
  • सिनेजीवन: 'दुपहिया 2' की रिलीज डेट अनाउंस और आईफा अवॉर्ड्स 2027 को होस्ट करेंगे करण जौहर-वरुण धवन