हालात

महाराष्ट्र: यवतमाल में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-यात्री गाड़ी की टक्कर में 9 लोगों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र के यवतमाल में कुछ लोग एक सगाई समारोह से यात्री गाड़ी में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गाड़ी की टक्कर सामने से आ रहे इंडेन गैस से भरे ट्रक से हो गई। बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया महाराष्ट्र के यवतमाल में ट्रक-यात्री गाड़ी की टक्कर में 9 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के यवतमाल में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर ट्रक ने एक यात्री गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग एक सगाई समारोह से यात्री गाड़ी में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गाड़ी की टक्कर सामने से आ रहे इंडेन गैस से भरे ट्रक से हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सचूना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव का काम शुरू किया। यह हादसा नागपुर से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है। हादसे के पीछे कोहरा वजह बताया जा रहा है।

Published: undefined

इससे पहले सोमवार को हरियाणा के झज्जर में कोहरे की वजह से भी भीषण सड़क हादसा हुआ था। यहां के रोहतक-रेवाड़ी हाइवे पर कोहरे की वजह से करीब 50 गाड़ियां आपस में टकरा गई थीं। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में 6 महिलाएं भी शमिल थी। वहीं इस हादसे में करीब 12 लोग घायल हुए थे, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

झज्जर के बादली फ्लाईओवर पर पहले दो गाड़ियां टकराईं। इस हादसे के बाद पीछे आ रहीं एक के बाद एक 50 गाड़ियां एक दूसरे टकराती चली गईं। हादसे की वजह से दो किलोमीटर तक लंबा जमा लग गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानी पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया था। कोहरे वकी जहह से देश के दूसरे हिस्सों में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • नेतन्याहू के निशाने पर अब स्पेन! बोले- अपने खिलाफ रुख रखने वाले देशों पर कार्रवाई करेगा इजरायल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, यमुना में पलटा स्टीमर, मरने वालों की संख्या पहुंची 10, कई लापता

  • ,
  • बंगाल चुनावः टीएमसी को झटका, निर्वाचन आयोग ने कृष्णानगर उत्तर से पार्टी उम्मीदवार का नामांकन खारिज किया

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका और ईरान युद्धविराम वार्ता के लिए तैयार, नेतन्याहू ने लेबनान के साथ बातचीत को मंजूरी दी

  • ,
  • अखिलेश ने मतदाता सूची के SIR में हेराफेरी का लगाया आरोप, 'BJP मुद्दों पर पिछड़ती है, तो संस्थाओं की लेती है आड़'