हालात

महाराष्ट्र: कोल्हापुर में हिंसा और बवाल के बाद शहर में धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा पर रोक

कोल्हापुर में मुगल बादशाह औरंगजेब और मैसूर के राजा टीपू सुल्तान की प्रशंसा को लेकर बुधवार को विरोध प्रदर्शन और कुछ हिंदू संगठनों द्वारा बंद का आह्वान किया गया था। अब शहर में धारा 144 लागू कर दिया गया है। इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बुधवार को हुई हिंसा के बाद शहर में धारा 144 लागू कर दिया गया है। इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में हिंसा हुई थी।

बता दें कि कोल्हापुर में मुगल बादशाह औरंगजेब और मैसूर के राजा टीपू सुल्तान की प्रशंसा को लेकर बुधवार को विरोध प्रदर्शन और कुछ हिंदू संगठनों द्वारा बंद का आह्वान किया गया था। भीड़ ने सुरक्षा बलों पर हमला किया, पथराव भी किया। इसके अलावा, कुछ वाहनों को पलट दिया। विरोध को उग्र होते देख स्थानीय दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस को प्रदर्शनकारियों का पीछा करते, एक स्थान पर भीड़ को पीटते और बाद में कई लोगों को पकड़ते और हिरासत में लेते देखा गया।

स्थानीय प्रशासन को स्थिति को नियंत्रण में लाने और प्राथमिकता पर कोल्हापुर में शांति बहाल करने के आदेश के साथ कस्बे में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीएम शिंदे ने कहा था, मैं स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हूं.. मैं लोगों से संयम बनाए रखने और कानून को अपने हाथ में नहीं लेने का आग्रह करता हूं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कोल्हापुर में कानून व्यवस्था बनी रहे।

विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत, सांसद और कांग्रेस नेताओं ने कस्बे में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की और वहां शांति बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया था।

पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर औरंगजेब और टीपू सुल्तान की कथित प्रशंसा, अहमदनगर में पोस्टर लहराने और इस तरह की अन्य छिटपुट घटनाओं के विरोध में कई हिंदू समूहों और संगठनों ने 'कोल्हापुर बंद' का आह्वान किया था। इस बीच, कोल्हापुर में विशेष रूप से कुछ संवेदनशील इलाकों में कड़ी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है और कथित तौर पर अन्य बलों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल