
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के चुनाव नतीजे अप्रत्याशित हैं जिनका विस्तार से विश्लेषण किया जाएगा।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "झारखंड के लोगों का इंडिया गठबंधन को विशाल जनादेश देने के लिए दिल से धन्यवाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, कांग्रेस और झामुमो के सभी कार्यकर्ताओं को इस विजय के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रदेश में गठबंधन की यह जीत संविधान के साथ जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा की जीत है।"
राहुल गांधी ने कहा, ''महाराष्ट्र के नतीजे अप्रत्याशित हैं और इनका विस्तार से विश्लेषण किया जाएगा।''
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के सभी मतदाता भाई-बहनों को उनके समर्थन और सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद।
महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस सवाल पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई विवाद नहीं होगा। पहले दिन से ही तय था कि चुनाव के बाद तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला करेंगे। फैसला सभी को स्वीकार्य होगा, इस पर कोई विवाद नहीं है।"
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अब तक के नतीजों के हिसाब से तस्वीर लगभग साफ हो गई है। राज्य में महायुति को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। महायुति 223 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं महाविकास अगाड़ी को 59 सीटों पर बढ़त है।
शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने कहा, "जो परिणाम आए हैं उसकी उम्मीद न आपको थी न हमको और न ही देश की जनता को थी। फिर भी जनादेश को नतमस्तक करते हैं। क्या कमी रह गई, कैसे हम जनता के नब्ज को नहीं पहचान पाए, कहां कम रह गए। क्योंकि आखिरी दिन हम नहीं समझ पाए कि हम हार रहे हैं। इस बार हमें लगा था महायुति को हटाकर महा विकास अघाड़ी आएगी। लेकिन नतीजे कुछ और आए फिर भी निराश है हताश नहीं है। एक नई पारी की शुरुआत फिर करेंगे। फिर जनता का दिल जीतेंगे और एक दिन फिर आएगा कि हमें प्रचंड बहुमत के साथ आर्शीवाद मिलेगा और हम सरकार बनाएंगे।"
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा, "अंतिम नतीजे आने दीजिए... फिर, जिस तरह हमने एक साथ चुनाव लड़ा था, उसी तरह तीनों पार्टियां एक साथ बैठेंगी और निर्णय लेंगी (कि मुख्यमंत्री कौन होगा)।"
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। फिलहाल पोस्टल बैलेट से वोटों की गिनती हो रही है। महाविकास अघाड़ी 64 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महायुति गठबंधन 212 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी 125, कांग्रेस 18, एनसीपी 35, NCPSP 15, शिवसेना 48, शिवसेना यूबीटी 27 सीटों पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, महायुति राज्य की 288 सीटों में से 215 सीटों पर आगे चल रही है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और नागपुर दक्षिण-पश्चिम से बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस अपने निर्वाचन क्षेत्र में 12,329 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। महाराष्ट्र चुनाव 2024 की मतगणना जारी है।
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, बांद्रा ईस्ट से एनसीपी उम्मीदवार जीशान सिद्दीकी पीछे चल रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) के वरुण सतीश सरदेसाई यहां 4343 वोटों से आगे चल रहे हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। फिलहाल पोस्टल बैलेट से वोटों की गिनती हो रही है। महाविकास अघाड़ी 65 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महायुति गठबंधन 212 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी 127, कांग्रेस 19, एनसीपी 35, NCPSP 16, शिवसेना 47, शिवसेना यूबीटी 26 सीटों पर आगे चल रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। फिलहाल पोस्टल बैलेट से वोटों की गिनती हो रही है। महाविकास अघाड़ी 85 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महायुति गठबंधन 197 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी 111, कांग्रेस 26, एनसीपी 33, NCPSP 23, शिवसेना 48, शिवसेना यूबीटी 30 सीटों पर आगे चल रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। फिलहाल पोस्टल बैलेट से वोटों की गिनती हो रही है। महाविकास अघाड़ी 82 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महायुति गठबंधन 184 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी 106, कांग्रेस 26, एनसीपी 33, NCPSP 20, शिवसेना 42, शिवसेना यूबीटी 30 सीटों पर आगे चल रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। फिलहाल पोस्टल बैलेट से वोटों की गिनती हो रही है। महाविकास अघाड़ी 71 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महायुति गठबंधन 148 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी 81, कांग्रेस 23, एनसीपी 28, NCPSP 21, शिवसेना 33, शिवसेना यूबीटी 24 सीटों पर आगे चल रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। फिलहाल पोस्टल बैलेट से वोटों की गिनती हो रही है। महाविकास अघाड़ी 33 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महायुति गठबंधन 145 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी 75, कांग्रेस 16, एनसीपी 31, NCPSP 8, शिवसेना 38, शिवसेना यूबीटी 8 सीटों पर आगे चल रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। फिलहाल पोस्टल बैलेट से वोटों की गिनती हो रही है। महाविकास अघाड़ी 36 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महायुति गठबंधन 92 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी 47, कांग्रेस 15, एनसीपी 18, NCPSP 6, शिवसेना 24, शिवसेना यूबीटी 6 सीटों पर आगे चल रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। फिलहाल पोस्टल बैलेट से वोटों की गिनती हो रही है। महाविकास अघाड़ी 24 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महायुति गठबंधन 48 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी 26, कांग्रेस 12, एनसीपी 12, NCPSP 6, शिवसेना 9, शिवसेना यूबीटी 5 सीटों पर आगे चल रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। फिलहाल पोस्टल बैलेट से वोटों की गिनती हो रही है। महाविकास अघाड़ी 19 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महायुति गठबंधन 43 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी 24, कांग्रेस 9, एनसीपी 11, NCPSP 4, शिवसेना 9, शिवसेना यूबीटी 5 सीटों पर आगे चल रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं। 10 सीटों के रुझान आए हैं। इसमें 6 पर महायुती और तीन पर एमवीए आगे है। दो सीटों पर अन्य आगे है। फिलहाल पोस्टल बैलेट वोटों की गिनती चल रही है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। आज यह साफ हो जाएगा कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। इसके बीद ईवीए खुलेंगे।
महाराष्ट्र में सुबह 8 मतगणना शुरू होगी। मतगणना पर पुणे ग्रामीण के डिप्टी एसपी सुदर्शन राठौर ने बताया, "भारतीय निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देश के अनुसार, सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। किसी को भी मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं दी गई है। पूरी गोपनीयता बनाई जाएगी। आज यहां हमारे 250 जवानों की तैनाती की गई है और 20 अफसरों को भी ड्यूटी दी गई है।"
शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "सही मायने में पूरी तस्वीर आज 11 बजे स्पष्ट हो जाएगी, लेकिन ये बहुत स्पष्ट है कि महाराष्ट्र की जनता महाविकास अघाड़ी को विजयी बनाएगी और हमें सरकार बनाने का फिर मौका मिलेगा। पिछले 2.5 साल में महाराष्ट्र ने भ्रष्टाचार, लूट, महिलाओं पर अत्याचार, किसानों को त्रस्त, युवाओं को बेरोजगार होते हुए देखा है। जीत हमारी(महाविकास अघाड़ी) होगी।"
महाराष्ट्र में मतगणना से पहले, वडाला से शिवसेना (UBT) उम्मीदवार श्रद्धा जाधव ने कहा, "परिणाम आज आएंगे। हमारी जीत निश्चित है। महाविकास अघाड़ी सरकार बनाएगी।"
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। आज यह साफ हो जाएगा कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बीद ईवीए खुलेंगे।
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। मौजूदा बीजेपी-नेतृत्व वाली महायूति गठबंधन और महा विकास अघाड़ी (MVA) के बीच मुकाबला है। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में शामिल बीजेपी ने 149 सीट पर चुनाव लड़ा है। वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 81 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी 59 सीट पर चुनाव लड़ी है।
एमवीए में शामिल कांग्रेस 101 पर, शिवसेना (UBT) 95 पर और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) 86 सीट पर चुनाव लड़ी है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) समेत छोटी पार्टियां ने भी अपने उम्मीदवार उतारे थे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 23 Nov 2024, 6:02 AM IST