हालात

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: छत्रपति संभाजीनगर में शनिवार को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं, नतीजों को लेकर फैसला

जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ जब नतीजे सामने आते हैं तो स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो जाती है, इसलिए कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी समस्या से बचने के लिए हम परिणाम वाले दिन किसी भी विजय जुलूस की अनुमति नहीं देंगे।’’

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में जिला प्राधिकारियों ने शनिवार को राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने मतगणना से एक दिन पहले शुक्रवार को शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

स्वामी ने बैठक के बाद जारी एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैंने शहर के साथ-साथ जिले के ग्रामीण इलाकों के शीर्ष पुलिस अधिकारियों से बात की है। जब नतीजे सामने आते हैं तो स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो जाती है, इसलिए कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी समस्या से बचने के लिए हम परिणाम वाले दिन किसी भी विजय जुलूस की अनुमति नहीं देंगे।’’

राज्य में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस बोली- 'पटाखों पर SC के आदेश BJP सरकार ने नहीं किए लागू, आंकड़ों में की हेरफेर'

  • ,
  • 'प्रदूषण से 1 साल में 20 लाख मौतें', जयराम रमेश का मोदी सरकार पर वायु प्रदूषण की समस्या को अनदेखी का आरोप

  • ,
  • 'सपा की बनी सरकार तो फ्री राशन के साथ सरसों का तेल भी देंगे', अयोध्या में गरीबों की पिटाई से आक्रोशित अखिलेश का वादा

  • ,
  • दिल्ली सरकार पर AQI के आंकड़ों में हेराफेरी का गंभीर आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- अपने ही लोगों के साथ धोखा कर रही सरकार

  • ,
  • 'पटाखे जलाने से दूर होती हैं बीमारियां', BJP विधायक पापिया अधिकारी के बयान पर मचा बवाल