हालात

महाराष्ट्र चुनाव में डॉन दाऊद की चर्चा, रैली में शिवसेना उम्मीदवार के साथ नजर आया गुर्गा, वायरल हुई तस्वीर

नालासोपारा विधानसभा सीट से शिवसेना के प्रदीप शर्मा चुनाव मैदान में हैं। दाऊद के गुर्गे श्याम किशोर गरिकापट्टी की तस्वीर शिवसेना उम्मीदवार के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा की 288 सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में मतदान से पहले सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जोरशोर से जुटी हुई हैं। इस बीच चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे श्याम किशोर गरिकापट्टी बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के उम्मीदवार प्रदीश शर्मा के साथ नजर आया है।

नालासोपारा विधानसभा सीट से शिवसेना के प्रदीप शर्मा चुनाव मैदान में हैं। दाऊद के गुर्गे श्याम किशोर गरिकापट्टी की तस्वीर शिवसेना उम्मीदवार के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सवाल खड़े किए जा रहे हैं। दाऊद का गुर्गा श्याम किशोर गरिकापट्टी जेजे हत्याकांड में आरोपी है। ऐसे में शिवसेना उम्मीदवार के साथ ग्रुप फोटो में नजर आने पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। लोग तस्वीर को लेकर अलग-अलग कमेंट दे रहे हैं।

शिवसेना उम्मीदवार प्रदीप शर्मा ने दाऊद के गुर्गे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने पर सफाई दी है। प्रदीप शर्मा ने कहा कि रैली में कौन आता है इस बात का वे ध्यान नहीं रख सकते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा