
महाराष्ट्र के अकोला में बारिश और तूफान का कहर देखने को मिला है। बारिश और तेज हवा के कारण शाम के लगभग 7 बजे जिले के बालापुर तहसील के पारस गांव में बाबूजी महाराज मंदिर परिसर में टीन के शेड पर एक पुराना पेड़ गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30-40 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और बचाव-राहत टीम मौके पर पहुंची।
Published: undefined
खबरों के मुताबिक मंदिर में जिस समय ये हादसा हुआ उस दौरान शेड के नीचे बारिश और तेज हवा से बचने के लिए करीब 40 लोग खड़े थे, लेकिन तभी अचानक ही एक पेड़ टीन शेड पर आकर गिरा। जिस वजह से टीन टूट गई और शेड के नीचे खड़े लोगों घायल हो गए।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined