हालात

महाराष्ट्र में मिली मात के बाद BJP में बागी सुर तेज? पंकजा ने बुलाई समर्थकों की बैठक, कहा- जल्द लूंगी बड़े फैसले

बीजेपी नेता पंकजा ने कहा कि बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य में भावी कार्रवाई पर फैसला लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत कुछ कहना है, ऐसे में मुझे उम्मीद है कि मेरे ‘जवान’ रैली में जरूर आएंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र में सत्ता गंवाने के बाद बीजेपी में बगावती सुर तेज हो गए हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे के बाद अब पंकजा मुंडे ने बागी तेवर के संकेत दिए हैं। पंकजा मुंडे ने 8 से 10 दिन के भीतर बड़े फैसले लेने की बात कही है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि वह 12 दिसंबर को समर्थकों के साथ एक बैठक करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह बड़े फैसले लेंगी।

उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “चुनाव में हार के बाद समर्थकों फोन और मैसेज आए थे, उन्होंने मिलने का आग्रह किया, लेकिन राजनीति स्थिति की वजह से मैं समर्थकों से मिल नहीं पाई।”

पंकजा ने कहा कि बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य में भावी कार्रवाई पर फैसला लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत कुछ कहना है, ऐसे में मुझे उम्मीद है कि मेरे ‘जवान’ रैली में जरूर आएंगे। पंकजा ने कहा कि मैं यह तय करूंगी कि आगे क्या करना है, किस रास्ते पर मुझे चलना है। उन्होंने कहा कि हमारी मजबूती क्या है, इस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

गौरतलब है कि बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे अपने गढ़ परली से चुनाव हार गई थीं। उन्हें उनके चचेरे भाई धनंजय मुंडे ने ही हरा दिया था। एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले धनंजय मुंडे ने पंकजा को 30 हजार वोटों से मात दी थी। धनंजय को 121186 वोट मिले थे। वहीं, पंकजा को सिर्फ मात्र 90418 वोट ही पड़े थे।

पंकजा से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था ‘‘जो हमने जिंदगी भर कमाया था, पारदर्शिता, भ्रष्टाचार के खिलाफ हम लड़ते हैं, अजित दादा पवार के साथ हाथ मिलाकर हमारी पार्टी ने एक मिनट में सब गंवा दिया।’’ एकनाथ खडसे ने यह भी कहा था कि पार्टी ने उन्हें इस बार चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया था और इस बात का उन्हें दुख है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 01 Dec 2019, 3:25 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: चंदा चोरी मामले में SIT जांच में चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट, दिल्ली कूच पर अड़े किसान

  • ,
  • जबरदस्ती कुर्सियों से उठाया और बोला- ‘जमीन पर बैठो’, राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान दो दलितों से दुर्व्यवहार

  • ,
  • बिहार छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर SC में सरकार का हलफनामा, जानें AK-47 फायरिंग पर क्या कहा?

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT से क्लीन चिट, ट्रस्ट को सौंपी गई अंतिम रिपोर्ट

  • ,
  • दिल्ली: प्रेम प्रसंग के शक में युवती की हत्या, बुराड़ी में सूटकेस से मिला शव, भाई निकला हत्यारा, ऐसे खुला राज