हालात

मुंबई में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे BJP MLA नितेश और नीलेश राणे के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है मामला

एनसीपी नेता सूरज चव्हाण की शिकायत पर नितेश राणे और नीलेश राणे के खिलाफ केस दर्ज किया है। एनसीपी नेता सूरज चव्हाण ने आरोप लगाया है कि नीलेश राणे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को दाऊद इब्राहिम से जोड़ा था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे बीजेपी विधायक नितेश राणे और नीलेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एनसीपी नेता सूरज चव्हाण की शिकायत पर यह केस दर्ज किया है। एनसीपी नेता सूरज चव्हाण ने आरोप लगाया है कि नीलेश राणे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को दाऊद इब्राहिम से जोड़ा था।

नितेश राणे ने खुद के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सच्चाई बोलना गुनाह हो गया है कोई भी सच बात बोलेगा तो उसे तुरंत नोटिस भेजा जाता है और FIR दर्ज हो जाता है। हमने दाऊद जैसे आतंकवादी के खिलाफ बात किया जिसने यहां बम ब्लास्ट किया।

इससे पहले फरवरी के महीने निलेश राणे के खिलाफ महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में एक अदालत के बाहर कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने और एक लोक सेवक को अपने कर्तव्य के निर्वहन करने से रोकने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एक अधिकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे और कुछ अन्य लोग अदालत के पास जमा हुए थे, जिसने एक मामले में नीलेश के भाई और बीजेपी विधायक नितेश राणे की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 13 Mar 2022, 9:26 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • असम के बाद अब कानपुर में बेपटरी हुई ट्रेन, स्टेशन से निकलते ही उतरे चौरी चौरा एक्सप्रेस के डिब्बे, यात्री बेहाल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर