हालात

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के जीवन को हिंदुत्व समर्थकों से खतरा: प्रकाश अंबेडकर

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के पोते और भारिपा बहुजन महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जीवन को कुछ हिदुत्व समर्थकों से गंभीर खतरा है। 

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया प्रकाश अंबेडकर का दावा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जान को खतरा है।

भारिपा बहुजन महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जीवन को कुछ हिदुत्व समर्थकों से गंभीर खतरा है। अपनी बात के पक्ष में अंबेडकर ने रावसाहेब पाटील नाम के एक व्यक्ति की एक फेसबुक पोस्ट का जिक्र करते हुए बताया कि पाटील श्री शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान के अध्यक्ष संभाजी वी. भिडे का करीबी सहयोगी है।

श्री शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान पश्चिमी महाराष्ट्र का धुर दक्षिणपंथी हिंदुत्व समर्थक संगठन है। पाटील ने 1 जनवरी को रात 10.12 बजे की अपनी पोस्ट में फडणवीस, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी गिरीश बापट व पूर्व पत्रकार सुधींद्र कुलकर्णी को 'ऐसा कीड़ा बताया, जिन्हें कुचला जा सकता है’। पाटील ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “यदि आप कोरेगांव-भीमा में संख्या कम पाते हैं, तो आप गिरीश बापत, देवेंद्र फडणवीस, सुधींद्र कुलकर्णी को काट सकते हैं, मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी। ये देश व राज्य को तकलीफ देने वाले कीड़े हैं।" पाटील बालाजी मोशन पिक्चर्स में सहायक के रूप में कार्य करता है। उसने खुद को एक 'कट्टर शिव सैनिक' व दिवंगत शिव सेना संस्थापक बाल ठाकरे की विचारधारा का अनुयायी बताया है।

अंबेडकर ने कहा कि यह पोस्ट पुणे जिले के भीमा-कोरेगांव में जातीय दंगा भड़कने के दिन किया गया था। उस हिंसा में नांदेड़ के एक 28 साल के युवक की मौत हो गई थी। अंबेडकर ने 3 जनवरी को महाराष्ट्र बंद का सफल आयोजन किया था। अंबेडकर लगातार भिडे व पुणे के एक दूसरे हिंदुत्व समर्थक नेता मिलिंद एकबोटे को भीमा-कोरेगांव दंगे के लिए दोषी ठहरा रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पुणे में आज राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, बिहार के बेतिया में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत

  • ,
  • गाजियाबाद: डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी की ली जान, दूसरी बेटी को घोंपा चाकू, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • कोटा, देहरादून, प्रयागराज के बाद आज पुणे में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, लाखों छात्रों के आने की उम्मीद

  • ,
  • 'भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है...' जयपुर में स्कूल पहुंचे कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी के धरने से झुकी दिल्ली पुलिस, दर्ज किया पेलेट गन मामला