हालात

महाराष्ट्रः CM उद्धव ठाकरे हुए कोरोना संक्रमित, कांग्रेस नेता कमलनाथ ने दी जानकारी

कमलनाथ ने बताया कि सीएम उद्धव ठाकरे ने अपनी जांच करवाई थी जिसमें वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोविड से संक्रमित हुए थे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आई है। राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के बाद सीएम उद्धव ठाकरे कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इस बात की जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने दी है। कमलनाथ ने बताया कि सीएम उद्धव ठाकरे ने अपनी जांच करवाई थी जिसमें वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोविड से संक्रमित हुए थे।

महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें दक्षिण मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कोश्यारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक ट्वीट किया और कहा, "मेरी कोविड -19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझे वायरस के हल्के लक्षण हैं। हालांकि, मुझे एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?